Sat. Apr 27th, 2024
    मोहम्मद कैफ

    भारतीय दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर के जरिये उन सभी लोगों पर निशाना साधा है जो धर्म के नाम पर हिंसा फैलाते हैं। कैफ ने लिखा कि अगर हम खून पर किसी का धर्म लिख देंगे, तो क्या वह खून बदल जाएगा? उनके इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है।

    जाहिर है कुछ दिन पहले अमरनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों पर आतंकी हमला हुआ था जिसमे 7 लोगों की जान चली गयी थी। इसके बाद देश में मुस्लिम समाज के खिलाफ काफी कुछ कहा गया था। कुछ लोगों ने तो मुस्लिमों की हज यात्रा को रोकने का प्रस्ताव भी किया। ऐसे में इन सबसे परेशान होकर मोहम्मद कैफ ने एक फोटो ट्वीट की जिसमे लिखा था, ‘लगा दो जाति का लेबल लहू पर भी, देखते हैं कितने लोग लेने से मना करते हैं।’

    मोहम्मद कैफ के इस बयान को लोगों ने काफी पसंद भी किया है। इससे पहले कैफ ने बंगाल में हुई हिंसा से सम्बंधित भी एक पोस्ट लिखी थी जिसमे उन्होंने कहा था कि, ‘मोहम्मद साहब को किसी की फेसबुक पोस्ट से कोई फर्क नहीं पड़ता है तो फिर हम इंसानों को क्यों पड़ रहा है।’ उनकी उस पोस्ट को भी लोगों ने काफी पसंद किया था।

     

    इसके अलावा भी कैफ ने काफी सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय दी है। हाल ही में मोहम्मद शमी द्वारा अपनी तस्वीर शेयर किये जाने पर मचे बवाल पर भी कैफ ने उनका समर्थन किया था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।