Sat. Apr 27th, 2024
    munmun dutta biography in hindi

    मुनमुन दत्ता हिंदी टीवी सीरियल की जानी मानी अभिनेत्री हैं। मुनमुन अभिनेत्री के साथ साथ एक अच्छी मॉडल भी रह चुकी हैं। उनका नाम हॉट मॉडल की लिस्ट में दर्ज है। मुनमुन दत्ता का सबसे अधिक लोकप्रिय किरदार ‘बबिता अय्यर’ का हैं। मुनमुन ने अपने टीवी सीरियल में अभिनय की शुरुआत 2004 से की थी।

    उन्होंने हिंदी फिल्म ‘हॉलिडे’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। बॉलीवुड से पहले मुनमुन ने तमिल फिल्म में काम किया हैं। मुनमुन 2008 से सब टीवी के कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अभिनय कर रही हैं। उनके इस किरदार को लोग ने बहुत पसंद किया हैं और मुनमुन ने भी सबसे ज़्यादा सफलता इसी किरदार को अभिनय करके पाई है।

    मुनमुन दत्ता का प्रारंभिक जीवन

    मुनमुन दत्ता का जन्म 28 सितम्बर 1987 को दुर्गापुर, वेस्ट बंगाल में हुआ था। मुनमुन बंगाली परिवार की सदस्य हैं। मुनमुन दत्ता ने अपने स्कूल की पढाई ‘ऑक्सफॉर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल’, कानपूर, उत्तर प्रदेश से पूरी की है। मुनमुन ने ‘यूनिवर्सिटी ऑफ़ मुंबई’ से मास्टर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश में डिग्री हासिल की है।

    मुनमुन के परिवार में उनके माँ पापा दोनों ही बेहतरीन गायकार हैं। मुनमुन के पिता का दिहांत 2018 में हुआ था। मुनमुन को अभिनय के साथ साथ मॉडलिंग और फैशन की भी बहुत अच्छी जानकारी है। उन्होंने पुणे में रहने के दौरान एक फैशन शो में हिस्सा लिया था, जिसके बाद उन्होंने मुंबई आने का फैसला लिया था। 2004 में मुनमुन दत्ता ने अपने अभिनय की शुरुआत की थी।

    मुनमुन दत्ता का व्यवसायिक जीवन

    मुनमुन दत्ता अभिनेत्री से पहले एक मॉडल रह चुकी हैं। मॉडलिंग करियर में मुनमुन ने बेशूमार सफलता पाई है। मॉडलिंग में काम करने की वजह से उनका फैशन के प्रति भी काफी अच्छा अनुभव है। मुनमुन ने सबसे पहले पुणे में एक फैशन शो में हिस्सा लिया था। मुनमुन ने मॉडलिंग के करियर में सफलता पाने के बाद मुंबई में आके अभिनय में खुदको आज़माने की ठान ली थी। मुंबई में आने के बाद उन्होंने 2004 में अपने पहले टीवी सीरियल में अभिनय किया था।

    मुनमुन दत्ता के पहले टीवी सीरियल का नाम ‘हम सब बाराती’ था। इस सीरियल में मुनमुन के किरदार का नाम ‘मीठी’ था। यह ज़ी टीवी के चैनल पर दर्शाया जाता था। अगर एपिसोड की बात करे तो इस सीरियल के कुल 79 एपिसोड ही टीवी पर दर्शाए गए थे।

    मुनमुन दत्ता ने सीरियल ‘हम सब बाराती’ में अभिनय करने के बाद, 2005 में आई तमिल फिल्म ‘मुंबई एक्सप्रेस’ में छोटे से किरदार को दर्शाया था। 2006 में मुनमुन ने हिंदी फिल्म ‘हॉलिडे’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में मुनमुन दत्ता के किरदार का नाम ‘शूली’ था। इस फिल्म को लोगो ने कुछ खास पसंद नहीं किया था। 2008 में मुनमुन ने अपना सबसे लोकप्रिय किरदार अभिनय करना शुरू किया था। इस किरदार का नाम ‘बबिता अय्यर’ है। सब टीवी के कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में मुनमुन एक वैज्ञानिक की पत्नी का किरदार अभिनय कर रही हैं।

    इस सीरियल में मुनमुन का किरदार मुख्य किरदारों में से एक है। यह सीरियल 2008 से अभी तक सब टीवी पर दर्शाया जाता है। इस सीरियल में मुनमुन दत्ता एक हॉट और सुन्दर बंगाली महिला का किरदार अभिनय कर रही हैं। अगर एपिसोड की बात करे तो इस सीरियल के अभी तक लगभग 2840 एपिसोड टीवी पर दर्शाए जा चुके हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अभी तक के सभी सीरियल में सबसे पुराना और सबसे लोकप्रिय सीरियल कहलाता है।

    इस सीरियल में काम करने के दौरान ही मुनमुन दत्ता ने 2015 में एक मराठी फिल्म ‘ढिंचैक एंटरप्राइज’ में अभिनय किया था। मुनमुन दत्ता को सामाजिक कामो में बहुत दिलचस्बी है और वो पूरी कोशिश करती हैं की वो सामाजिक मुद्दों को सुलझाने में शामिल हो सकें।

    हालही में उन्होंने ‘भारतीय शिक्षा प्रणाली’ को एक पत्र लिखा था, जिसमे उन्होंने भारत के शिक्षा की आलोचना की थी। मुनमुन दत्ता लड़कियों की पढाई को बहुत एहमियत देती हैं इसलिए उन्होंने अपने हेयर ड्रेसर की बेटी और उनके घर में काम करने वाली बाई की बेटी की पढाई का ज़िम्मा अपने सर लिया है।

    मुनमुन दत्ता द्वारा अभिनय किए गए सीरियल और उनके किरदार

    • 2004, ज़ी टीवी के सीरियल ‘हम सब बाराती’ में ‘मीठी’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2008 से अभी तक, सब टीवी के सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में ‘बबिता अय्यर’ का किरदार अभिनय कर रही हैं।

    मुनमुन दत्ता द्वारा अभिनय किए गए फिल्म

    • 2005, तमिल फिल्म ‘मुंबई एक्सप्रेस’ में अभिनय किया था।
    • 2006, हिंदी फिल्म ‘हॉलिडे’ में अभिनय किया था।
    • 2015, मराठी फिल्म ‘ढिंचैक एंटरप्राइज’ में अभिनय किया था।

    मुनमुन दत्ता का निजी जीवन

    मुनमुन दत्ता की लव लाइफ की बात करे तो उन्होंने ‘बिग बॉस 7’ के कांटेस्ट और फिल्म अभिनेता ‘अरमान कोहली’ को कुछ सालो तक डेट किया है।

    एक इंटरव्यू में मुनमुन ने बताया था की ‘अरमान कोहली’ के गुस्से की वजह से उन दोनों के बीच आए दिन लड़ाई होती रहती है। कुछ समय बाद मुनमुन ने अरमान कोहली के साथ अपना रिश्ता तोड़ने का फैसला लिया था और जल्द ही उन दोनों के अलग होने की खबरे मीडिया में आ गई थी। मुनमुन दत्ता फिलहाल सिंगल हैं।

    मुनमुन दत्ता के पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उनके पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन और शाहरुख़ खान हैं। अभिनेत्रियों में मुनमुन को रानी मुख़र्जी, माधुरी दीक्षित और अनुष्का शर्मा पसंद है। मुनमुन को क्रिकेट का भी शौक के और उनके पसंदीदा खिलाडी रोहित शर्मा हैं।

    मुनमुन का मनपसंद रंग सफ़ेद, नीला और काला है। मुनमुन का पसंदीदा सीरियल ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ है और फिल्म ‘टाइटैनिक’ और ‘ए वॉक टू रिमेम्बर’ है। मुनमुन को एक्टिंग के अलावा डांस करना, घूमना और गाना गाना पसंद है। मुनमुन घूमने की इतनी शौकीन हैं की वो अपनी शूटिंग से वक़्त निकाल कर भी घूमने चली जाती हैं। मुनमुन को अपनी अच्छी अच्छी फोटो खिचवाना पसंद है। यह बात बहुत कम लोग जानते हैं की मुनमुन ने अपने माँ, पापा से संगीत सीखा है और वो अच्छे सुर और ताल में गाना भी गाती हैं।

    मुनमुन का बचपन का सपना था की वो बड़ी हो कर डॉक्टर बनना चाहती थी। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था की वो यदि एक्टर नहीं बनती तो वो डॉक्टर बनना चाहती थी। मुनमुन को जानवरो से बहुत लगाव है। मुनमुन ने भले की ज़्यादा सीरियल और शोज में काम नहीं किया है लेकिन फिर भी उनकी लोकप्रियता काफी है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *