Fri. Apr 26th, 2024
    मुकेश अंबानी

    डेलोइट द्वारा पेश की गयी एक हालिया रिपोर्ट ने मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज को विश्व की छठीं सबसे तेज़ बढ़ने वाली खुदरा विक्रेता कंपनी करार दिया है। इस रिपोर्ट में मुकेश अंबानी की इस कंपनी को ऑनलाइन रिटेलर अमेज़न और खेल का सामान बनाने वाली नाइकी कंपनी से भी ऊपर का ओहदा दिया है।

    रिपोर्ट की पूरी जानकारी :

    डेलोइट द्वारा पेश की गयी रिपोर्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज को छठा स्थान मिला है जोकि अमेज़न और नाइकी से भी बेहतर है। इसके अलावा इस रिपोर्ट में अलबर्टसन कंपनी को इस लिस्ट में पहला स्थान दिया आया है अर्थात वह विश्व की सबसे तेज़ वृद्धि करने वाली खुदरा विक्रेता कंपनी है। इसके बाद इस लिस्ट में दूसरा स्थान चीन की कंपनी विप्शोप को दिया है और तीसरा स्थान चीन की ही एक कंपनी जेडी डॉटकॉम को दिया है।

    चौथा और पांचवा स्थान क्रमशः अमेरिका की वेफेयर कंपनी और टर्की A101 कंपनी को दिया है। बतादें की यह लिस्ट विष की 50 सबसे तेजी से बढती खुदरा विक्रेता कंपनियों की बनाई गयी थी जिसमे रिलायंस ने छठां स्थान हासिल किया है।

    सबसे बड़ी रिटेल कंपनी की सूचि में मिला 94वां स्थान :

    कुछ समय पहले डेलोइट ने एक और सूचि जारी की थी जिसमे विश्व की 250 सबसे बड़ी रिटेल कंपनियों की सूचि बनाई गयी थी। इसमें मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 94वां स्थान हासिल किया था। हालंकि सी सूचि में ऑनलाइन रिटेलर अमेज़न ने चौथा स्थान हासिल किया था और वालमार्ट इस सूचि में पहले स्थान पर थी। अमेज़न कुल 14 देशों में फैली हुई है वहीं वालमार्ट का 29 देशों में व्यापार है। लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज का व्यापार केवल एक देश भारत में है।

    इसके साथ ही रिलायंस भारत की एकमात्र ऐसी कंपनी थी जिसने इन दोनों सूचियों में स्थान पाया था।

    रिलायंस की आय के आंकड़े :

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के संगठित रिटेल सेगमेंट ने दिसंबर तिमाही में अपने राजस्व में 89 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 35,577 करोड़ रुपये का की आय कमाई, जो कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान इसी अवधि के दौरान 18,798 करोड़ रुपये ही थी। रिलायंस रिटेल सेगमेंट ने वित्त वर्ष 2012 और 2017 के बीच कुल 44.8 प्रतिशत वृद्धि की सूचना दी।

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *