Sat. Apr 27th, 2024
    पुलिस

    मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)| मुंबई (mumbai) के पश्चिमी उपनगरों में जुहू और वर्सोवा समुद्र तटों से दो अलग-अलग घटनाओं में अरब सागर से दो शव निकाले गए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पहले मामले में, जुहू बीच पर तैनात लाइफगार्ड ने सुबह आठ बजे गोदरेज बंगले के पास पानी में तैरता हुआ एक शव देखा। उन्होंने इसे निकालकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने इसे नजदीकी अस्पताल में भेज दिया।

    दूसरे मामले में सुबह करीब 10.45 बजे कुछ सफाई कर्मियों ने नाना नानी पार्क के पास वर्सोवा समुद्र तट पर पानी में तैरते हुए एक महिला के शव को देखा और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।

    लाइफगार्डस ने महिला के शव को बरामद किया और उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया।

    दोनों शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और पुलिस जांच कर रही है कि क्या यह दोनों घटनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं या नहीं। साथ ही वह यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या वे दुर्घटनावश डूबे या कोई और बात है।

    इस साल जनवरी में, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने पर्यटकों की भारी भीड़ के गवाह छह लोकप्रिय मुंबई समुद्र तटों गिरगाम चौपाटी, दादर चौपाटी, जुहू, वर्सोवा, अक्सा और गोराई में सुरक्षा का प्रबंधन करने के लिए एक निजी एजेंसी, दृष्टि लाइफगार्ड्स को नियुक्त किया था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *