Thu. May 2nd, 2024
    गली बॉय मीम मुंबई पुलिस, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट

    रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘गली बॉय’ का ट्रेलर, जो मुंबई के स्ट्रीट रैपर्स की कहानी के बारे में है, एक बड़े पैमाने पर हिट हो गया है और अब हमें इससे सम्बंधित मजेदार मीम देखने को मिल रहे हैं।

    रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने शानदार संवादों और शानदार अभिनय के दम पर धामल मचा रहे हैं।

    कई मीम में से, सबसे अच्छा मीम मुंबई पुलिस के द्वारा शेयर किया गाया। मुंबई पुलिस का आधिकारिक ट्विटर हैंडल अपने मजेदार ट्वीट्स के लिए जाना जाता है।

    यह मीम दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए आया है जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट दोनों शामिल हैं।

    मुंबई पुलिस ने ट्वीट किया है कि, “जब वह बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चलाने का तर्क देता है।”#सिल्ली बॉय” मुंबई पुलिस का यह ट्वीट निश्चित रूप से आपको हंसाएगा।

    रणवीर सिंह स्टारर ‘ गली बॉय ‘ मुंबई के रैपर विवियन फर्नांडिस उर्फ ​​डिवाइन और नावेद शेख उर्फ ​​नाइजी की जीवन कहानी पर आधारित है। जोया अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म, जिसमें आलिया भट्ट और कल्कि कोचलिन भी हैं, 14 फरवरी को सिनेमाघरों में आएगी।

    यह भी पढ़ें:विक्की कौशल के प्रेमसंबंध की खबर से अगर आपका दिल टूट गया है तो विक्की ने दिया है आपके लिए यह प्यारा मैसेज

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *