Tue. Mar 19th, 2024
    मुकेश अम्बानी सबसे अमीर आदमी

    मुंबई भारत देश का सबसे महंगा शहर है। बॉलीवुड और फैशन के होने से इस शहर को मायानगरी भी कहा जाता है। कभी नहीं सोने वाले इस शहर में दिन-रात सरपट जिंदगिया दौड़ती है। पैसो को कमाने के लिहाज से यह शहर काफी जाना जाता है। वर्षो से यह शहर कई लोगों की किस्मत पलट रहा है किसी को फर्श से अर्श पर ले जा रहा है तो किसी को अर्श से फर्श पर उतार रहा है। इस शहर ने बड़े-बड़े व्यापारियों, उधोगपतियों, फिल्मकारों को बनाया है।

    इस लेख के जरिये हम मुंबई के सबसे अमीर लोगों के बारे में चर्चा करेंगे। यहाँ शहर के पांच सबसे अमीर आदमियों की सूचि दी गयी है। यहाँ दिए गए आंकड़े हाल ही में किये शोध के अनुसार हैं।

    1. मुकेश अम्बानी

    मुकेश अम्बानी

    कुल संपत्ति – 30.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर (2 लाख करोड़ रूपए)

    मुकेश अंबानी को आज के दौर में बच्चा-बच्चा जानता है। मुकेश अंबानी बड़े बिजनेस मैन के साथ- साथ एक बड़े सिद्धांतकार भी है। मुकेश अंबानी धीरूभाई अंबानी के बड़े बेटे है। अंबानी का जन्म 19 अप्रैल 1957 को हुआ था। इन्होने स्कूल की पढ़ाई अबाय मोरिस्च स्कूल, मुंबई से की थी। इसके बाद कैमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री यूडीसीटी से प्राप्त की। बाद में मुकेश अंबानी एमबीए की पढ़ाई करने के लिए स्टैनफोर्ड विश्वविधालय गए, लेकिन बीच में ही पढ़ाई छोड़ भारत आ गए थे।

    1981 में मुकेश अंबानी अपने पिता के व्यापार रिलायंस इंडस्ट्रीज में शामिल में हो गए, तब से रिलायंस इंडस्ट्रीज के व्यापार को मुकेश ने कई ऊचाईयों पर पहुचांया है। भारत और गुजरात में बुनियादी स्तर की विश्व की सबसे बड़ी पेट्रोलियम रिफायनरी की स्थापना की। मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड़ के प्रबन्ध निदेशक और सबसे बड़े शेयर धारक अरबपति नीता अंबानी, मुकेश अंबानी की पत्नी है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के तीन बच्चे है – आकाश, अनन्त, और ईशा। 2017 में सर्वे के अनुसार मुकेश अंबानी के पास 30.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

     2. दिलीप सांघवी

    दिलीप सांघवी

    कुल संपत्ति – 15.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर (1 लाख करोड़ रूपए)

    दिलीप सांघवी भी मुंबई शहर के जाने-माने कारोबारी है। यहां पर कई सालों से सांघवी का विशाल कारोबार स्थापित है। दिलीप सांघवी ने ‘सन फार्मास्युटिकल्स’ की सह स्थापना की थी।

    दिलीप साघंवी का जन्म 1 अक्टूबर 1955 को हुआ था। सांघवी ने अपने पिता की मदद से कोलकाता में अपने थोक जेनेरिक ड्रग्स के व्यापार को शुरू किया था,और जल्द ही उन्होंने अपनी दवा विनिर्माण कंपनी शुरू करने का फैसला किया। उन्होंने फार्मा कंपनी के सीईओ के रूप में पद से इस्तीफा दिया और अपने उत्तराधिकारी के रूप में टेवा फार्मास्यूटिकल्स के पूर्व सीईओ इज़राइल मकोव को चुन लिया। 2016 में दिलीप सांघवी को पद्म श्री के नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था। सर्वे के अनुसार 2017 तक उनकी संपत्ति 15.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर  थी।

    3. अजीम प्रेमजी

    अज़ीम प्रेमजी

    कुल संपत्ति  – 15.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर (1 लाख करोड़ रूपए)

    अजीम प्रेमजी भी हमेशा से एक सफल कारोबारी रहे है। प्रेमजी को एक सफल निवेशक और परोपकारी व्यक्ति के रूप में भी जाना जाता है। प्रेमजी ने देश की सबसे प्रमुख सॉफ्टवेयर निर्यातक कंपनी विप्रो की स्थापना की थी। अजीम प्रेमजी को आईटी उधोग के जार के रूप में जाना जाता है। विप्रो कंपनी का 73 प्रतिशत हिस्सा अजीम प्रेमजी का है। अजीम के पास एक निजी प्राईवेट इक्विटि फंड भी है, जिसमें वे निवेश कार्य करते है। इसके जरिये प्रेमजी अपने 2 अरब डॉलर का व्यक्तिगत पोर्टफोलियो के रूप में मैनेज करते है। वर्तमान में अजीम प्रेमजी की सम्पत्ति के बारे में बात की जाए, तो इस वक्त प्रेमजी 15.1 अरब अमेरिकी डॉलर के मालिक है।

    4. पलोनजी मिस्त्री

    कुल संपत्ति – 14.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर (95 हजार करोड़ रूपए)

    पलोनजी मिस्त्री

    पलोनजी मिस्त्री एक आयरिश-भारतीय निर्माण टाइकून और शापूरजी पल्लोनजी समूह के अध्यक्ष हैं। मिस्त्री के पिता ने पहली बार 1930 के दशक में टाटा सन्स में शेयर खरीदे जो वर्तमान में उनकी 18.4% हिस्सेदारी है। अपने 18.4% हिस्सेदारी के साथ मिस्त्री टाटा संस के सबसे ज्यादा शेयरधारक हैं। उनके बेटा साइरस मिस्त्री नवंबर 2011 से अक्टूबर, 2016 तक टाटा सन्स के चेयरमैन थे। मिस्त्री की एक लघु जीवनचर्या 2008 की पुस्तक में मनोज नंबुरू द्वारा लिखी गई थी। वर्तमान में पल्लोनजी मिस्त्री की संपत्ति 14.7 अरब अमेरिकी डॉलर है।

     

    5. कुमार मंगलम बिड़ला

    कुमार मंगलम बिड़ला

    कुल संपत्ति – 10.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर (70 हजार करोड़ रूपए)

    अरबपतियों की लिस्ट में बिड़ला का नाम वर्षो से दर्ज है। कुमार मंगलम बिड़ला ने अपने व्यापार को पूरे भारत में फैला कर देश की अर्थव्यवस्था में भी एक अहम किरदार अदा किया है। बिड़ला समूह के व्यापार को ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए कुमार मंगलम ने हर संभव प्रयास किये, जो काफी सफल भी रहें।

    कुमार मंगलम बिड़ला एक उद्योगपति और आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष हैं। बिड़ला ने 1995 में आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष के रूप में गद्दी संभाली। मंगलम बिड़ला के  पिता आदित्य बिड़ला की मृत्यु के बाद 28 साल की उम्र में अध्यक्ष के रूप में काम को संभाला। मंगलम बिड़ला ने अपने कार्यकाल के दौरान, बिड़ला समूह का सालाना कारोबार 1995 में यूएस $ 3.33 बिलियन से बढ़कर 2015 में 41 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। बिड़ला समूह भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापार समूह है। साल 2016 में उन्हें देश का सबसे सफल मुख्य कार्यकारी अधिकारी चुना गया था।

     

    यहाँ दिए सभी आंकड़े हाल ही में जारी किये गए रिपोर्ट के अनुसार हैं। किसी भी तरह के सुझाव या प्रश्न को आप नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।