Sun. Apr 28th, 2024
मिजान जाफरी ने नव्या नवेली नंदा को डेट करने की खबरों पर दी प्रतिक्रिया

बॉलीवुड स्टार जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी जल्द संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘मलाल’ में नज़र आने वाले हैं। जबकि वह फिल्म को लेकर तो हेडलाइंस बना ही रहे हैं लेकिन उनके सुर्खियों में रहने का एक कारण और है। उनका नाम अक्सर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा से जोड़ा जाता है।

नव्या युवाओं के बीच खासा चर्चित चहरा हैं। वह भले ही सोशल मीडिया पर अपनी निजता बनाई रखती हो लेकिन उनको समर्पित कई फैन क्लब्स उनके अनदेखी तसवीरें साझा करते रहते हैं। 22 वर्षीया नव्या इन दिनों पढाई कर रही हैं लेकिन वह जब भी मुंबई में होती है तो पापाराज़ी उन्हें कैप्चर करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। उनकी तस्वीरो में खास बात ये है कि उनके साथ मिजान को भी कई बार घुमते हुए देखा गया है।

Image result for Meezan Navya Naveli Nanda

Related image

हाल ही में, मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में मिजान से नव्या के साथ उनके रिश्ते पर सवाल पूछा गया। इस पर अभिनेता ने कहा-“हम एक ही फ्रेंड सर्किल से आते हैं, वह मेरी बहन की बेस्ट फ्रेंड है और बहुत अच्छी फ्रेंड है। मैं किसी के साथ रिश्ते में नहीं हूँ।”

2017 में, मिजान और नव्या को एक मूवी डेट पर जाते हुए देखा गया था। हालांकि, दोनों कैमरा को देखकर अपना चहरा छुपाने लगे और चले गए। इतना ही नहीं, उन्हें कई बार शहर में अलग अलग मौको पर साथ घुमते देखा गया है और उस वक़्त भी मिजान पापाराज़ी से बचते दिखाई दिए।

Image result for Meezan Navya Naveli Nanda

इस दौरान, मंगेश हदावाले द्वारा निर्देशित फिल्म से भंसाली की भतीजी शर्मिन सहगल भी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म 5 जुलाई को रिलीज़ हो रही है।

‘मलाल’ शिव और आस्था की कहानी है, जो विशेष रूप से विभिन्न समुदायों, मराठी और उत्तर भारतीय से संबंधित है। फिल्म शिव और आस्था की कहानी है, जो दो अलग-अलग बैकग्राउंड से हैं जो प्रेम की मासूमियत का अनुभव करते हैं।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *