Tue. May 7th, 2024
अर्जुन कपूर पानीपत लुक

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को एक बार फिर से अमृता अरोड़ा के घर के पास देखा गया है। इस मौके पर करीना कपूर और उनके बेटे तैमुर अली खान भी भी मौजूद थे।

इस मौके पर अर्जुन कपूर ने अपने नए अवतार से सबका ध्यान आकर्षित किया है। यह लुक अर्जुन की आने वाली फ़िल्म ‘पानीपत’ के लिए माना जा रहा है।

https://www.instagram.com/p/BqvZK0sDjHo/

https://www.instagram.com/p/BqvVZXojGBC/

https://www.instagram.com/p/BqutZpEHY0O/

हाल ही में करण जौहर ने मलाइका अरोड़ा से ‘कॉफ़ी विथ करण’ के अर्जुन-जान्हवी एपिसोड के बारे में पूछा था कि,

“पिछली रात आपकी कॉफ़ी की कप कैसी रही? इसपर मलाइका ने बड़ा ही दिलचस्प उत्तर देते हुए कहा कि, “यह बहुत गर्म थी और ईमानदार थी। मैंने इसके हर भाग का आनंद उठाया।”

करण जौहर के कार्यक्रम पर करण और जान्हवी के सामने अर्जुन ने यह तो स्वीकार कर ही लिया था कि वह अब अकेले नहीं हैं। और श्रीदेवी की मौत के बाद वह अपने पिता बोनी कपूर और अपनी सौतेली बहनों ख़ुशी, जान्हवी के और भी करीब आए हैं।

अर्जुन अब शादी कररने के लिए भी तैयार हैं। अर्जुन और मलाइका लगातार एक दुसरे के साथ नज़र आ रहे हैं और सूत्रों के अनुसार दोनों ने लोखंडवाला काम्प्लेक्स में एक फ्लैट भी ख़रीदा है। अब दोनों शादी करने वाले हैं या बिना शादी के एक साथ रहने वाले हैं, यह तो नहीं पता पर दोनों एक साथ ज्यादा समय व्यतीत करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: दीपक कलाल और राखी सावंत की आपत्तिजनक शादी: करण जौहर और शाहरुख़ होंगे मेहमान?

 

 

 

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *