Sat. Apr 27th, 2024
    मौसम

    भोपाल, 28 मई (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में लू का असर बढ़ गया है। राज्य में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान खजुराहो में 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

    राज्य में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की सुबह से तेज धूप की चुभन परेशान करने वाली है। साथ ही हवाओं से भी राहत नहीं मिल रही। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं ने मध्य प्रदेश में गर्मी और बढ़ा दी है। फिलहाल गर्मी से राज्य को छुटकारा नहीं मिलने वाला। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्से लू की चपेट में रहे। सबसे गर्म खजुराहो रहा, जहां तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 27, ग्वालियर का 25 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 26.8 सेल्सियस दर्ज किया गया।

    वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 40.9 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 44.1 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *