Sun. Apr 28th, 2024
    rain

    भोपाल, 28 जून (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान हुई बारिश ने गर्मी और उमस से राहत दिलाई है।

    राज्य में शुक्रवार की सुबह से ही हल्के बादल छाने से बीते दिनों के मुकाबले गर्मी और उमस का असर कम है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य की राजधानी सहित अन्य स्थानों पर बारिश हुई, जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। वहीं मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।

    राज्य में मानसून के सक्रिय होने से तापमान पर इसका असर साफ दिखा। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 17़ 4 डिग्री, इंदौर का 24़1 डिग्री, ग्वालियर का 29़ 9 डिग्री और जबलपुर का 25़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री, इंदौर का 32़ 1 डिग्री, ग्वालियर का 41 डिग्री और जबलपुर का 38़ 2 डिग्री सेल्सियस किया गया था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *