Sat. Apr 27th, 2024
    मौसम

    भोपाल, 27 जून (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में गुरुवार की सुबह से हल्के बादल छाने से उमस का असर बढ़ गया है।

    राज्य के निमांड-मालवा अंचल सहित अन्य हिस्सों में मानसून दस्तक दे चुका है। बीते 24 घंटों के दौरान कई हिस्सों में बारिश हुई।

    वहीं गुरुवार की सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं, गर्मी का असर कम है मगर उमस परेशान करने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में बादल बरस सकते हैं।

    राज्य के मौसम में बदलाव का क्रम बना हुआ है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 29.9 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 34.1 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 39.4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा ।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *