Sat. Apr 27th, 2024
    DIGVIJAY SINGH

    भोपाल, 17 जून (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल (West Bengal) में चिकित्सकों की हड़ताल के साथ अपनी एकजुटता जाहिर करते हुए सोमवार को मध्य प्रदेश के चिकित्सक भी 24 घंटे की हड़ताल पर हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस हड़ताल पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि राज्य में चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए कानून है, फिर भी हड़ताल क्यों।

    राज्य के चिकित्सक सोमवार सुबह से 24 घंटे की हड़ताल पर हैं। चिकित्सालयों में आपातकालीन सेवा के अलावा चिकित्सकों ने उपचार नहीं किया। इससे मरीजों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा।

    इस हड़ताल पर सवाल उठाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, “मप्र में तो डॉक्टरों की सुरक्षा का कानून है फिर हड़ताल क्यों? मप्र शासन को कानून को सख्ती से लागू करना चाहिए। मरीजों का इलाज डॉक्टर का प्रथम दायित्व है। इसे जो राजनीतिक रूप दिया जा रहा है, वह अनुचित है।”

    ज्ञात हो कि कोलकाता स्थित एनआरएस मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल के समर्थन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल का आह्वान किया है। इसके तहत राज्य में चिकित्सक हड़ताल पर हैं।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *