Sun. Apr 28th, 2024
    कांग्रेस

    कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 16 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इसके एक दिन पहले ही पार्टी ने 155 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटें हैं।

    मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोट 28 नवम्बर को डाले जाएंगे और 11 दिसंबर को चुनाव परिणाम की घोषणा की जायेगी।

    कांग्रेस की दूसरी लिस्ट के अनुसार राम निवास रावत – विजयपुर, बैजनाथ कुशवाहा- सबलगढ, राजेंद्र भारती -दतिया, सिद्धार्थ लादा – शिवपुरी, महेंद्र सिंह यादव- कोलारस, चंद्र प्रकाश अहिरवार -गुना, गोपाल सिंह चौहान -चंदेरी, ब्रजेन्द्र सिंह यादव -मंगौली, विक्रम सिंह नातीराजा -राजनगर, कमलेश्वर प्रसाद द्विवेदी -सीधी, रामभजन साकेत -देवसर, मनोज मलये -अमला, महेंद्र सिंह चौहान -नरेला, गोवर्धन डांगी -बिहोरा , मुकेश पटेल-अलीराजपुर और वलसिंह मेदा – पेटलावद से चुनाव लड़ेंगे।

    कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को राघोगढ़ और भाई लक्ष्मण सिंह को चचौरा से उम्मीदवार बनाया है।

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के बेटे अजय सिंह को चरूहट से टिकट दिया गया है।

    कांग्रेस के दोनों लिस्ट में मुख्यमंत्री पद के संभावित उम्मीदवार कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम नहीं है।

    2003 से राज्य की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को 177 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी। मुख़्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले अजय सिंह ने टिकट न मिलने के कारण भाजपा को झटका दे कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *