Sat. Apr 27th, 2024

    आध्यात्मिक गुरु भैय्युजी महाराज ने खुदको गोली मारकर आत्महत्या की हैं। रिपोर्टों के अनुसार, मंगलवार को खुदको गोली मरने के बाद भैय्युजी महाराज को इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन हॉस्पिटल पहुँचनें के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया हैं।

    बॉम्बे हॉस्पिटल के चीफ मेडिकल ऑफिसर के अनुसार, भैय्यु जी महाराज जिन्हें राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा राज्य मंत्री पद दिया गया था, उनकी मौत हो चुकी हैं। भैय्यु जी महाराज ने अपने सिरपर गोली मार कर आत्महत्या की हैं।

    भैय्यु जी महाराज के घर से सुसाइड नोट मरामद की गयी हैं, उसके अनुसार वे(भैय्यु जी महाराज) मानसिक तनाव से परेशान थे। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा हैं, “परिवार की जिम्मेदारियों को उठाने के लिए किसीका होना जरुरी हैं। मैं (इस दुनिया से) स्ट्रेस की वजह से जा रहा हूं, मैं जिंदगी से उब चूका हूं।”

    (भैय्युजी महाराज द्वारा लिखित सुसाइड नोट)

    भैय्युजी महाराज, एक आध्यात्मिक गुरु के रूप में महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में लोकप्रिय हैं। सेकड़ों की तादाद में भैय्युजी समर्थक, बोम्बे हॉस्पिटल के बाहर इकठ्ठा हो रहे हैं। भैय्युजी महाराज की आत्महत्या की खबर मिलते ही, मध्य प्रदेश सरकार के दो मंत्री स्थिति का जायजा लेने इंदौर पहुंचे। मध्य परदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भैय्युजी महाराज के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा की, वे समाज की भलाई के लिए ‘निस्वार्थवृत्ति’ से काम करनेवाले व्यक्ति थे।

    “मैं संत भैय्युजी महाराज को आदरांजली देता हूँ। आज देश ने भारतीय संस्कृति, समाज के बेहतरी के लिए काम करनेवाले महानुभाव को खोया हैं।”

    आपको बतादे, 2011 में जब जन लोकपाल विधेयक के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर अन्ना हजारे अनिश्चित अनशन पर बैठे थे, तब तत्कालीन कानून मंत्री सलमान खुर्शीद और दिल्ली के संसद संदीप दीक्षित के साथ मिलकर जन लोकपाल विधेयक का मसौदा तयार करने में भैय्युजी महाराज ने अहम भूमिका निभाई थी।

    पिछले साल, 49 वर्ष की आयु में भैय्युजी महाराज ने इंदौर की रहनेवाली एक्ट्रेस, आयुषी के साथ शादी की थी। भैय्युजी महाराज की यह दूसरी शादी थी। आत्महत्या से पूर्व भैय्युजी महाराज ने अपने अनुयायियों को ट्विटर द्वारा मासिक शिवरात्रि की शुभकामनाए दी थी।

    आत्महत्या की सीबीआई जांच हो:कांग्रेस

    आध्यात्मिक गुरु भैय्युजी महाराज की आत्महत्या पर कांग्रेस की ओर से सीबीआई जांच की मांग की गयी हैं। कांग्रेस के अनुसार, भैय्युजी महाराज पर राज्य सरकार द्वारा दबाव बनाया जा रहा था, उसी तनाव के चलते उन्होंने आत्महत्या की हैं।

    कांग्रेस के नेता मयंक अग्रवाल ने कहा, “मध्य प्रदेश सरकार द्वारा, भैय्युजी महाराज पर दबाव बनाया जा रहा था, की वे राज्य मंत्री पद के साथ दी जानीवाली सेवाओं का स्वीकार करें और सरकार का (आनेवाले चुनावों में) समर्थन करें, जिसे स्वीकार करने से भैय्युजी महाराज ने इन्कार किया था। वे मानसिक तनाव से परेशान थे। इस केस की सीबीआई जांच होना जरुरी हैं।”

    By प्रशांत पंद्री

    प्रशांत, पुणे विश्वविद्यालय में बीबीए(कंप्यूटर एप्लीकेशन्स) के तृतीय वर्ष के छात्र हैं। वे अन्तर्राष्ट्रीय राजनीती, रक्षा और प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज में रूचि रखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *