Fri. Apr 26th, 2024
    नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा

    भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा तीन दिवसीय यात्रा 26 से 29 नवम्बर तक रूस की यात्रा पर जायेंगे। इस यात्रा का मकसद द्विपक्षीय रसखा समझौतों को मजबूत करना और दोनों राष्ट्रों के मध्य रक्षा सहयोग का विस्तार करना है। सुनील लांबा सोमवार को सैंट पीटर्सबर्ग पंहुच जायेंगे और रुसी नौसेना के प्रमुख व्लामिदिर कोरोलेव के साथ बातचीत करेंगे।

    इस यात्रा के दौरान एडमिरल लांबा रूस की सेना के प्रमुख सचिव जनरल वीवी गेरासिमोव से मुलाकात करेंगे। अधिकारिक सूचना के मुताबिक सुनील लांबा सेन्य बल एकेडमी ऑफ़ जनरल स्टाफ का भी दौरा करेंगे और भारतीय नौसेना के जलीय सुरक्षा से सम्बंधित भी बातचीत करेंगे।

    भारतीय नौसेना आर रुसी नौसेना कई शेट्रों पर सहयोग करेगी मसलन प्रशिक्षण, हाइड्रोग्राफी सहयोग और नौसेना से नौसेना की बातचीत के जरिये कई मसलो पर बातचीत करेंगे।

    साल 2003 से भारतीय नौसेना और रुसी नौसेना के मध्य द्विपक्षीय जलीय अभ्यास ‘इंदिरा नेवी’ आयोजित होता है और साल 2013 से त्रिस्तरीय अभ्यास प्रतिवर्ष आयोजत होता है।

    इंदिरा नेवी अभ्यास अब दिसम्बर 2018 में विशाखापट्टम में आयोजित किया जायेगा। भारत और रूस के हाल में नई दिल्ली में आयोजित सम्मलेन के बाद रिश्तों में मजबूती आई है। कुछ वर्षों से रूस को पाकिस्तानी समर्थक माना जाने लगा था, लेकिन रूस ने बयान दिया था कि पाकिस्तान के साथ समझौते के लिए वह भारत के साथ मज़बूत रिश्ते की कुर्बानी नहीं दे सकते हैं।

    भारत और रूस मिलकर दुनिया की सबसे भयंकर मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ का निर्माण किया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *