Fri. Apr 26th, 2024
    म्यांमार-थाईलैंड-भारत का त्रिपक्षीय राजमार्ग

    भारत ने कलेवा-याज्ञि रोड सेक्शन के निर्माण के लिए 1830.87 करोड़ के फंड में से 193.6 करोड़ का फंड जारी कर दिया है। संसद ने 3 जनवरी को सूचना दी कि म्यांमार-थाईलैंड-भारत त्रिपक्षीय हाईवे पर पुल के निर्माण के लिए भारत ने फंड जारी कर दिया है।

    म्यांमार-थाईलैंड-भारत क जोड़ने वाला 1360 किलोमीटर लम्बे राजमार्ग तीनो राष्ट्रों की पहल है। म्यांमार में त्रिपक्षीय राजमार्ग के दो भागों के निर्माण की जिम्मेदारी भारत की है। यह 120.74 किलोमीटर कलेवायाज्ञि रोड सेक्शन और 149.70 किलोमीटर तामू-क्यिगोने-कलेवा रोड सेक्शन पर 69 पुलों का निर्माण भारत करेगा।

    लोकसभा में परिवहन राज्य मंत्री मनसुख एल मंदाविया ने लिखित में दिया कि मंत्रालय ने पारित रकम 1459.29 करोड़ रूपए में से 188.32 करोड़ रूपए की राशि जारी कर दी है। इस राशि से कलेवा-याज्ञि का निर्माण होगा और 69 पुलों के लिए पारित ३७१.58 करोड़ रुपय में से 4.84 करोड़ रूपए भी जारी कर दिए गए हैं।

    इन दोनों परियोजनाओं का फंड भाररत सरकार दे रही है और यह म्यांमार सरकार की मदद की तहत किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि इन भागों के निर्माण के लिए मई 2018 और नवम्बर 2017 में इंजीनियरिंग, निर्माण और प्राप्ति का कार्य दिया गया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *