Fri. Apr 26th, 2024

    भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि देश विश्व मि पांचवी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ अग्रसर है। वह भारत-दक्षिण अफ्रीका व्यापार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत तेज़ी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है और सरकार इसमे सुधारों के लेकर प्रतिबद्ध है। नरेंद्र मोदी ने मेक इन इंडिया के जरिये घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और डिजिटल इंडिया से अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण करने सहित सरकार की विभिन्न मुहिमों पर बातचीत की थी।

    भारत 2600 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी और ब्रिटेन के बाद विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। उन्होंने कहा कि भारत अंकटांड की सूची में एफडीआई हासिल करने वाले शीर्ष देशो को सूची में है, लेकिन हम अभी संतुष्ट नही है। दैनिक आधार पर हम महत्वपूर्ण बदलाव कर रहे है और अर्थव्यवस्था के क्षेत्रों में सुधार कर रहे हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय व्यापार बढ़ रहा है और साल 2017-18 में यह 10 अरब डॉलर के पार हो चुका है।

    इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व बैंक की नई व्यापार सुगमता रिपोर्ट में भारत 77 वें स्थान पर पंहुच गया है। पिछले चार सालों में इन रैंकिंग में भारत को 65 पायदान का सुधार हुआ है।

    दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल रामफोसा ने कहा कि दोनों देशों की कंपनियों के लिए कृषि, ऐरोस्पेस व ऊर्जा क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि भारत की टाटा, सिप्ला और महिंद्रा जैसी कंपनियां दक्षिण अफ्रीका में व्यापार कर रही है। वेदांता ने दक्षिण अफ्रीका में 1.6अरब डॉलर का निवेश किया है, जिससे आर्थिक विकास और इंडस्ट्रियल क्षेत्र में एक नई ऊर्जा भर गई है।

    दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल रामफोसा गणतंत्र दिवस के समारोह में शरीक होने के लिए भारत की यात्रा है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अफ्रीका के राष्ट्रपति सायरिल रामफोसा की यह चौथी मुलाकात है और इसमे रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, विज्ञान और बहुस्तरीय मंचो पर आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए बातचीत हुई है। दोनो देशों ने तीन वर्षीय सामरिक समारोह के आयोजन पर भी रज़ामंदी दी है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *