Thu. May 2nd, 2024
    भारत चीनी सेना

    भारत और चीन के मध्य 7 वें साझा सैन्य अभ्यास ‘हैंड इन हैंड’ का आयोजन चीन के चेंगडु में किया आयोजित किया गया था। दोनों राष्ट्रों के सैनिकों ने नृत्य के साथ इस ख़ुशी का लुत्फ़ उठाया था। जारी विडियो में भारतीय सैनिक अपने समकक्षियों को भांगड़ा सिखा रहे हैं। इस विडियो को भारतीय सेना के इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया गया था।

    भारतीय सेना द्वारा जारी इस विडियो ने ऑनलाइन तहलका मचा रखा है और लोग इस मजेदार अभ्यास को देखकर ख़ुशी जाहिर कर रहे हैं। इस विदों को कई ऑनलाइन पोर्टल पर साझा करते हुए भारतीय सेना ने लिखा कि युद्धाभ्यास के बाद भारत और चीनी सैनिक इन हलके मजेदार पलों का लुत्फ़ उठा रहे हैं।

    इंस्टाग्राम पर अपलोड होते ही छह घंटे से कम में इस विडियो को 75 हज़ार बार देखा जा चुका है। लोगों ने इन प्रयासों की सराहना की और कहा कि संगीत और नृत्य सौहार्द पूर्ण संबंधों के लिए एक खूबसूरत विकल्प है।

    इस अभ्यास का मकसद भारत और चीन की सेनाओं के मध्य करीबी रिश्ते का विस्तार और निर्माण करना था। सेना ने कहा कि यूएन के मिशन के अंतगर्त यह अभ्यास अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद के पर्यावरण का विनाश करना था।

    अधिकारियों के मुताबिक इस अभ्यास की शुरुआत समारोह 11 दिसम्बर को आयोजित हुई थी। भारत और चीन के 7 वें साझा सैन्य अभ्यास में दोनों तरफ से 100 सैनिक होंगे। इस अभ्यास का पूरा ध्यान आतंक के खिलाफ होगा। चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि यह अभ्यास दोनों सेनाओं के मध्य आपसी समझ को बढायेगा और आतंक के खिलाफ लड़ने में लाभकारी सिद्ध होगा। यह अभ्यास 13 दिसम्बर को खत्म होगा। उन्होंने कहा कि इसमें बुनियादी प्रशिक्षण और लाइव शूटिंग होगी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *