Fri. Apr 26th, 2024
    चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

    चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने गुरूवार को कहा कि भारत-चीन सम्बन्ध में तीव्रता से प्रगति हो रही है और भरोसे में विस्तार हो रहा है। भारत और चीन के विदेश मन्त्रियों ने नई दिल्ली में बातचीत के लिए मुलाकात की थी। ‘हाई लेवल मैकेनिज्म ओं कल्चरल एंड पीपल टू पीपल एक्सचेंज’ की शुभकामनाएं देते हुए चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और चीन की सभ्यता प्राचीनकाल की है, हमारा लम्बा इतिहास और शानदार संस्कृति है।

    चीनी-भारत के रिश्ते में मजबूती

    उन्होंने कहा कि दोनों सभ्यताओं ने प्राचीन युग से करीबी आदान-प्रदान और संयुक्त ज्ञान लिया है, इसलिए दोनों ने मानव विकास और तरक्की में सार्थक योगदान दिया है। चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और चीन के सम्बन्ध राजनीतिक विश्वास में गहराई, प्रयोग्यात्मक सहयोग में वृद्धि, पीपल टू पीपल औए संस्कृतिक आदान-प्रदान और अंतर्राष्ट्रीय व क्षेत्रीय संबंधों में द्विपक्षीय समन्वय, के कारण प्रगाढ़ होते जा रहे हैं।

    शी जिनपिंग ने कहा कि राष्ट्रों के मज़बूत द्विपक्षीय सम्बन्ध न सिर्फ दोनों राष्ट्रों के लिए फायदेमंद होंगे, बल्कि समस्त विश्व के लिए लाभकारी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि भारत और चीन को दोनों तरफ के लोगों के जहन के विचारों का प्रसार करना चाहिए और करीबी साझेदारी बनानी चाहिए।

    चीनी विदेश मंत्री और भारतीय विदेश मंत्री की मुलाकात

    भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और चीनी समकक्षी वांग यी ने शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित सम्मेलन में बातचीत की थी। भारत और चीन सहयोग के 10 स्तंभों पर सहमती जाहिर की थी।

    चीनी विदेश मंत्री ने कहा था कि भारत और चीन के सम्बन्ध एक नए ऐतिहासिक मंच पर पंहुच गए हैं। जो हमारे नेताओं की निजी प्रतिबद्धताओं में झलकता है।

    सहयोग के 10 स्तंभ

    सहयोग के 10 स्तंभ सांस्कृतिक आदान-प्रदान, फिल्म एंड टेलीविज़न, म्यूजियम प्रशासन, खेल, युवायों के विचारों का आदान-प्रदान, पर्यटन, राज्यों के मध्य बातचीत और पारंपरिक औषधियों आदि में सहयोग है। इस सम्मेलन का आयोजन भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की वुहान यात्रा के दौरान तय किया गया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *