Fri. Apr 26th, 2024
    इंडोनेशिया सुनामी

    भारतीय जल सेना ने कहा कि सेना के तीन जहाज मानवीय सहायता के लिए इंडोनेशिया भेजे गए है। सनद हो इंडोनेशिया में सुनामी के कारण विपदा आन पड़ी है। पिछले हफ्ते आये भूकंप की वजह से आई सुनामी ने इंडोनेशिया में जनजीवन तहस-नहस कर दिया। भूकंप के केंद्र से लगभग 59000 नागरिकों के विस्थापित होने की सूचना है।

    इस तबाही में मदद के लिए जल सेना ने आईएनएस टीर, सुजाता और शार्दूल को इंडोनेशिया भेजने का निर्णय लिया।

    यह जहाज सिंगापुर से होते हुए इंडोनेशिया के पालू पहुचेंगे। गौरतलब है पालू में सुनामी का विक्राल रूप देखने को मिला।

    इंडोनेशिया में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप के बाद सुनामी आयी थी जिसमे अनुमानित 800 लोगों की जान चली गयी है। इस भूकंप का केंद्र पालू शहर था। जहां सबसे ज्यादा तबाही ने अपना मंज़र दिखाया।

    इंडोनेशिया के उपराष्ट्रपति ने कहा कि पालू और अन्य निकटवर्ती इलाको में नुकसान का कभी आंकलन नही किया जा सका है।

    इंडोनेशिया में भूकंप का आता रहता है जिसके कारण यह तबाही का मंजर रहता है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया है साथ ही राष्ट्रपति जोको विडिडो से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया।

    भारत ने इंडोनेशिया को हर संभव सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया है। नरेंद्र मोदी ने इस आपदा के वक्त इंडोनेशिया की जनता के साहस की सराहना की है। इंडोनेशिया ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मदद की गुहार लगाई है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *