Sat. May 4th, 2024
    भारत दक्षिण अफ्रीका हॉकी मैच

    बुधवार रात भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए हॉकी विश्वकप के पहले मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने अपने पहले मैच में शानदार आगाज करते हुए दक्षिण-अफ्रीका को 5-0 से करारी शिकस्त दे दी है।

    भारत की हॉकी टीम इस वक्त विश्व रैंकिंग में पांचवे स्थान पर हैं, और इस साल भारत की टीम 43 साल बाद खिताब पर कब्जा करने के लिए सबसे मजबूत दावेदारो में से एक मानी जा रही हैं। इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने 1975 में कुआला लम्पुर मे विश्वकप पर कब्जा किया था।

    सिमरनजीत सिंह ने 43वें और 46वें मिनट, मनदीप सिंह ने 10वें मिनट, अक्षदीप सिंह 12वें मिनट और ललित उपाध्याय ने 45वें मिनट में टीम के लिए गोल कर के टीम के लिए जीत आसान कर दी, औऱ दक्षिण-अफ्रीका को 5-0 से मात दी। दक्षिण-अफ्रीका की टीम विश्व रैंकिग में इस वक्त 15वें स्थान पर हैं।

    भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों ने दक्षिण- अफ्रीकी डिफेंस को पहले क्वार्टर में हिला कर रख दिया और कई बार उनके गोल पर हमला किया जिसके चलते पहले क्वार्टर में टीम ने 2-0 से बढ़त बना ली।

    भारतीय हॉकी टीम के पास गोल करने का पहला मौका तब आया जब मनप्रीत सिंह को बाक्स के अंदर मनदीप सिंह ने पास किया लेकिन वह बॉल को अपनी हॉकी स्टिक के नीचे नहीं ले पाए, लेकिन उसके बाद 10वे मिनट में मनदीप सिंह ने पेनल्टी कोर्नर की तरफ से पास लेकर टीम के लिए 1-0 से बढ़त बनाई।

    हरमनप्रीत कौर के द्वारा पनेल्टी कार्नर को मनदीप ने आसानी से अपनी हॉकी स्टिक में जमाया और गेंद को गोल पर दाग दिया और दक्षिण-अफ्रीका के गोलकीपर रेस्सी पीटर्स अपनी टीम के लिए गेंद रोकने में कामयाब नहीं हो पाए।

    तीन मिनट के बाद भारत के अक्षदीप नाथ ने सिमरनजीत सिंह से मिले पास को गोल में डाल दिया और भारतीय टीम को 2-0 से बढ़त दिला दी। उसके बाद हाफ टाइम से पहले निलकांता शर्मा और सुमित को गोल करने की एक अच्छा अवसर मिला लेकिन वह गोल करने पर कामयाब नहीं हो पाए।

    हॉफ-टाइम खत्म होने तक भारतीय टीम दो गोल के साथ बढ़त बनाए हुए थी और दूसरे हॉफ में पाला बदलने के बाद भी भारतीय टीम फार्म में नजर आयी और तीसरे क्वार्टर में दो और गोल मारने मे सफल रहीं। भारत को 34वे मिनट में तीसरा पेनल्टी कार्नर मिला लेकिन उसे गोल में बदलने में कामयाब नहीं हो पाए।

    40वें मिनट में दक्षिण-अफ्रीका के खिलाड़ी खेल में वापसी करने की कोशिश कर ही रहें थे लेकिन पी.आर श्रीजेश ने ने रिचार्ड पाउट्ज के गोल को रोक कर विपक्षी टीम की यह कोशिश भी नाकाम कर दी थी, उसके एक मिनट बाद ही दक्षिण-अफ्रीकी टीम को गोल करने के लिए पेनेल्टी कार्नर मिला लेकिन वह उसे गोल पर तबदील नहीं कर सके।

    भारतीय टीम ने दूसरे हॉफ के 4 मिनट के टाइम में 3 गोल करके दक्षिण-अफ्रीका से यह मैच पूरी तरीके से अपने कब्जे में कर लिया।

    भारत की हॉकी टीम अपना अगला मुकाबला 2 दिसंबर को विश्व की तीन नंबर टीम बेल्जियम से भिड़ेगी, और वही दक्षिण अफ्रीका का अगला मुकाबला उसी दिन कनाडा से होगा।

    By अंकुर पटवाल

    अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *