Fri. Apr 26th, 2024
    रवि शास्त्री दक्षिण अफ्रीका सीरीज

    भारतीय क्रिकेट टीम को अपना नया मुख्य कोच मिल गया है। रवि शास्त्री टीम के नए मुख्य कोच होंगे। उनके साथ जहीर खान टीम के बोलिंग कोच और राहुल द्रविड़ टीम के बैटिंग कोच होंगे। तीनो कोच टीम के साथ श्री लंका दौरे पर पर जाएंगे और 2019 के विश्व कप तक टीम का हिस्सा बने रहेंगे।

    जाहिर है पिछले महीने टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले ने कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से ही भारत को नए कोच की तलाश थी। टीम वेस्ट इंडीज दौरे पर भी बिना कोच के गयी थी। इस बीच बी.सी.सी.आई. ने कई नामों पर चर्च की। कई नामों में रवि शास्त्री के अलावा वीरेंदर सेहवाग, फील सिम्मन्स और टॉम मुड़ी के नाम पर भी चर्चा की गयी थी। कल क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी ने पांच लोगों का इंटरव्यू लिया और अंत में रवि शाष्त्री का नाम चुना गया। इस कमिटी के सदश्य पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वी.वी.इस. लक्ष्मण थे।

    खबर के मुताबिक रवि शास्त्री को वीरेंदर सेहवाग से कड़ी टक्कर मिली थी। जहाँ एक और सचिन तेंदुलकर रवि शाष्त्री का नाम आगे बढ़ा रहे थे वहीँ सौरव गांगुली वीरेंदर सेहवाग के नाम के पक्ष में थे। अंत में कप्तान विराट कोहली से बात करने के बाद रवि शास्त्री का नाम चुना गया। आपको बता दें कि रवि शाष्त्री लम्बे समय से टीम के साथ जुड़े हुए हैं। ऐसे में उनका अनुभव टीम के बहुत काम आ सकता है।

    रवि शाष्त्री औ विराट कोहली

    खबर यह भी आ रही है कि रवि शाष्त्री के कोच बनाने के पीछे मुख्य कारण विराट कोहली हैं। उन्होंने फ़ोन करने सचिन तेंदुलकर को रवि शाष्त्री के नाम पर चर्चा करने को कहा था। यह तो साफ़ है कि उनकी केमिस्ट्री काफी अच्छी है और दोनों को एक दूसरे की कंपनी पसंद है। ऐसे में दोनों की जोड़ी भारतीय टीम के लिए खासा लाभदायक हो सकती है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।