Thu. Apr 25th, 2024
    उत्तर प्रदेश

    देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मौजूदा सरकार ने आज पहली बार बजट पेश किया। प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलान किया है कि सरकार अगले पांच सालों में डेढ़ लाख से ज्यादा नए पुलिसकर्मियों को भर्ती करेगी। इनमे से 33 हज़ार पुलिसकर्मी इसी साल भर्ती किये जाएंगे।

    आपको बता दें कि योगी सरकार के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश का बजट घोषित किया। बजट के दौरान कहा गया कि इस साल सरकार 33 हज़ार 200 नए पुलिसकर्मियों को भर्ती करेगी जिनमे से 30000 कांस्टेबल होंगे।

    अपने भाषण में अग्रवाल ने कहा कि, ”इस वर्ष 30 हजार पुलिस कॉन्‍स्टेबल और 3,200 सब इंस्पेक्टर की भर्ती की जाएगी’। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के रहने के लिए पहले चरण में 800 आरक्षियों, मुख्य आरक्षियों, उपनिरीक्षकों एवं निरीक्षकों के लिए श्रेणी-ए एवं बी के 800 यूनिट्स का निर्माण किया जाएगा।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।