Fri. May 3rd, 2024
    तेजस्वी यादव

    आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि उनको अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने नही दिया गया, उन्होंने इससे तानाशह भाजपा सरकार की साजिश करार दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में पुलिस द्वारा उनके पिता के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा हैं।

    उन्होंने कहा कि वह रांची में बीती रात से अपने बिमार पिता से मिलने की प्रतिक्षा मे हूं। लेकिन, एक तानाशही सरकार नियमानुसार एक बेटे को अपने पिता से मिलने नही दे रही हैं। जेल सुरक्षा में और वो भी अस्पताल में ईलाजरत रहते उनके कमरे में रोज छापेमारी हो रही हैं।

    बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन का यह व्यवहार मानवाधिकार का उल्लंघन हैं।

    उन्होंने कहा कि दो सप्ताह पहले डॉक्टरों ने जेल अधीक्षर को लालू के दो टेस्ट इको और एक्सरे करने को कहा था। लेकिन यह टेस्ट इसलिए नही हो पा रहा था क्योकि उनको दूसरी बिल्डींस में ले जाने के लिए सुरक्षा उपलब्ध नही कराई जा रही थी। यह अन्याय हैं। यह सही व्यवहार नही हैं। यह सरासर मानवीय मूलों का उल्लंघन हैं।

    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री का इलाज रांची के रिम्स अस्पताल में चल रहा हैं। जोकि चारा घोटाले में रांची की बिरसा मुंडा जेल में सजा काट रहे हैं।

    लालू यादव अब तक सीबीआई की विशेष आदालतों द्वारा चलाए गए चार मामलों में दोषी ठहराए जा चुके हैं।उन्हें 14 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई जा चुकी हैं। इन मामलों में झारखण्ड उच्च न्यायालय से उनकी जमानत अर्जियां भी खारिज हो चुकी हैं।

    तेजस्वी यादव नें कहा, तानाशाह और अमानवीय भाजपाई सरकार मुझे राँची अस्पताल में ईलाजरत मेरे पिता श्री लालू प्रसाद यादव जी से मिलने नहीं दे रही है। तानाशाही भाजपाई गुंडो की फासीवादी सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे।”

    तेजस्वी नें अगले ट्वीट में कहा, “कल शाम से राँची अस्पताल में ईलाजरत अपने पिता से मिलने की प्रतीक्षा में हूँ लेकिन तानाशाही BJP सरकार नियमानुसार एक बेटे को अपने पिता से मिलने भी नहीं दे रही है। लालू जी के साथ साज़िश की जा रही है।जेल सुरक्षा में और वो भी अस्पताल में ईलाजरत रहते उनके कमरे में रोज छापामारी हो रही है।”

    उन्होनें आगे लिखा, “दो सप्ताह पहले डॉक्टरों ने जेल अधीक्षक को लालू जी का इको और X-Ray कराने को कहा था। लेकिन वह इसलिए नहीं हो पा रहा है कि उन्हें दूसरी बिल्डिंग में ले जाने के लिए सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई जा रही है।यह अन्याय है। सही व्यवहार नहीं किया जा रहा है। यह सरासर मानवीय मूल्यों का उल्लंघन है।”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *