Wed. Apr 24th, 2024
    प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के एक दिन बाद, उन्होंने भी मध्यम लक्षणों के साथ कोविड के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है।

    पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेता सच्चे देशभक्त नही हैं। अगर सच में देशभक्त होते तो देश के पूर्व मुख्यमंत्री इंद्रिरा गांधी और राजीव गांधी समेत देश के शहीदों का सम्मान करते।

    उन्होंने फतेहपुर में एक नुक्कड़ सभा में कहा कि, क्या इस देश में रहने वाले लोग देश भक्त नही हैं? सभी लोग देश भक्त हैं। अगर भाजपा के नेता यह दावा करते हैं कि वह बहुत बड़े देशभक्त हैं तो पहले वह देश के सभी शहीदों का सम्मान करना सिखे, चाहे वह हिंदू हो या मुस्लमान या फिर विपक्षी पार्टी के महान नेता हों।

    आप यह सम्मान किसी को चयन करके नही दे सकते। देशभक्ति की बड़ी-बड़ी बाते करने वाले भाजपा नेताओं को सभी शहीदों का सम्मान करना चाहिए, चाहे वह कोई शहिद हो या इंद्रिरा हो या राजीव गांधी। वह शहीद हैं।

    उन्होंने ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि नोटबंदी के दौरान भाजपा ने कहा था कि बैंक की कतारों में लग कर पैसे जमा कराना देशभक्ति को दर्शाता हैं क्योकि काले धन को इस देश से बाहर निकाल फेकना हैं। क्या देश में काला धन वापिस नही आया हैं क्या कतारों में लगकर ही देशभक्ति की जा सकती हैं।

    आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में बात करते समय प्रियंका ने कहा कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण हैं, इन चुनावों में आपका ही नही देश का भी भविष्य निर्भर करता हैं। हने पिछले पांच सालों से सत्ता में रही सरकार की मंशा समझ जानी चाहिए। जब भी चुनाव आते हैं वह देश भक्ति के सावलों को उठाने लगते हैं।

    मगर इस बार का महत्वपूर्ण सवाल यह हैं कि देश में कितना विकास हुआ हैं? कितनी नौकरियां दी गई हैं? किसनों के लिए क्या किया गया हैं? महिला सुरक्षा के लिए किया कदम उठाए गए हैं? इन सभी सवालों पर कोई चर्चा नही की जा रही हैं।

    उत्तर प्रदेश में सभी सतों चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। वोटों की गिनती 23 मई को की जाएगी।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *