Fri. Apr 26th, 2024
    बॉस्को मार्टिस: 'डांस इंडिया डांस' को जज करना कभी-कभी बहुत तनावपूर्ण होता है

    लोकप्रिय कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस दिल्ली में अपने रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस‘ का प्रचार करने आये थे जब उन्होंने शो को जज करने के ऊपर बात की। उन्होंने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया-“DID को जज करना कभी-कभी बहुत तनावपूर्ण होता है। हमारे बीच में ऐसे बेहतरीन कलाकार हैं कि हम उन्हें देखते हुए घबरा जाते हैं क्योंकि वे हमारी टिप्पणियों के कारण शो से बाहर हो सकते हैं। यह दिल तोड़ने वाला है, लेकिन फिर यह मजेदार भी है और इस तरह के शानदार प्रदर्शनों को लाइव देखना सम्मान की बात है। DID ने बहुत से डांसर्स को इतना सम्मान और विश्वसनीयता दी है जो अब स्टार बन गए हैं। यह सब इस शो के कारण है और मुझे इस शो का हिस्सा बनने पर गर्व है।”

    https://www.instagram.com/p/B0aAVlNgnb-/?utm_source=ig_web_copy_link

    करीना कपूर खान और रफ़्तार के साथ शो को जज करने ऊपर बॉस्को ने कहा कि टीम अब एक छोटा सा परिवार बन गया है। उनके मुताबिक, “रफ़्तार बहुत ही प्रतिभाशाली लड़का है। रफ़्तार मे एक स्वैग है और प्रतियोगियों के साथ उनकी बातचीत बहुत अच्छी है। बेबो के साथ काम करने में भी बहुत मजा आता है। हमने अतीत में एक साथ काम किया है इसलिए मैं उनकी वाइब को जानता हूँ और मुझे पता है कि वह चीजों पर कैसे प्रतिक्रिया करती हैं और मैं आराम से कह सकता हूँ कि वह शो में स्वाभाविक है।”

    https://www.instagram.com/p/B0sCShLAP6p/?utm_source=ig_web_copy_link

    हाल ही में, सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टीवी चैनलों को “डांस रियलिटी शो में अश्लील, विचारोत्तेजक और अनुचित तरीके से बच्चों को दिखाने से रोकने” के लिए कहा। बॉस्को ने इस फैसले का स्वागत करते हुए साझा किया-“बच्चे बहुत मासूम होते हैं। वे गीतों को नहीं समझते हैं, इसलिए मेंटर और जजों को थोड़ा कदम उठाना चाहिए। अश्लील गीतों के बजाय डांस करने के लिए एक अच्छा म्यूजिक पीस ढूंढें।”

     

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *