Sun. Apr 28th, 2024
    bulandshahar

    उत्तर प्रदेश पुलिस ने बुलंदशहर हिंसा के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और दो एफआई आर दर्ज किया है। एक एफआईआर में 27 लोगों के नाम है जिन्होंने हिंसात्मक प्रदर्शन में हिस्सा लिया जिसमे पुलिस इन्स्पेक्टर सुबोध कुमार की जान चली गई और दुसरे एफआईआर में 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ गौ हत्या का केस दर्ज किया गया है। केस की जाँच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।

    ज्ञात हो सोमवार को गौहत्या के बाद बुलंदशहर हिंसा की आग में जल उठा था। बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र के एक गाँव की खेतों में गाय के कटे हुए शव देख कर लोग भड़क गए और सड़क पर जाम लगा कर प्रदर्शन करने लगे। लोगों का प्रदर्शन जब हिंसक होने लगा तो पुलिस ने भीड़ को तितर बितर करने के लिए गोली चला दी जिसके कारण सुमित नाम का युवक घायल हो गया। इस घटना के बाद लोग और आक्रोशित हो गए और पुलिस पर हमला कर दिया जिसमे एक पुलिस इन्स्पेक्टर सुबोध कुमार की जान चली गई।

    सुबोध कुमार अख़लाक़ हत्याकांड की जांच कर रहे थे।

    घटना के बाद दर्ज पुलिस एफआईआर में बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद् के नेताओं के नाम है। एफआईआर में बुलंदशहर के बजरंग दल का जिलाध्यक्ष योगेश राज को मुख्य आरोपी बनाया गया है। इसके अलावा स्याना भाजपा युवा मोर्चा से जुड़े शिखर अग्रवाल और विश्व हिन्दू परिषद् से जुड़े उपेन्द्र राघव के नाम भी है।

    जिन 27 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है उनके नाम है –

    1. योगेश राज, स्याना तहसील, बुलंदशहर
    2. विशाल त्यागी, स्याना तहसील, बुलंदशहर
    3. सत्येन्द्र राजपूत, स्याना तहसील, बुलंदशहर
    4. चमन, स्याना तहसील, बुलंदशहर
    5. देवेन्द्र , स्याना तहसील, बुलंदशहर
    6. उपेन्द्र राघव, स्याना तहसील, बुलंदशहर
    7. रवि सैनु, स्याना तहसील, बुलंदशहर
    8. आशीष चौहान,स्याना तहसील, बुलंदशहर
    9. शिखर अग्रवाल, स्याना तहसील, बुलंदशहर
    10. राजकुमार प्रधान, स्याना तहसील, बुलंदशहर
    11. जीतू, स्याना तहसील, बुलंदशहर
    12. सचिन, स्याना तहसील, बुलंदशहर
    13. रमेश जोगी, स्याना तहसील, बुलंदशहर
    14. विनीत, स्याना तहसील, बुलंदशहर
    15. सौरभ, स्याना तहसील, बुलंदशहर
    16. सुमीत, स्याना तहसील, बुलंदशहर
    17. छोटू, स्याना तहसील, बुलंदशहर
    18. सतीस, स्याना तहसील, बुलंदशहर
    19. विकास त्यागी, स्याना तहसील, बुलंदशहर
    20. पवन, स्याना तहसील, बुलंदशहर
    21. विक्रांत त्यागी, स्याना तहसील, बुलंदशहर
    22. बबली, स्याना तहसील, बुलंदशहर
    23. अंकुर, स्याना तहसील, बुलंदशहर
    24. रोबिन, स्याना तहसील, बुलंदशहर
    25. टिंकू, स्याना तहसील, बुलंदशहर
    26. गुड्डू, स्याना तहसील, बुलंदशहर
    27. हरेन्द्र, स्याना तहसील, बुलंदशहर

    By आदर्श कुमार

    आदर्श कुमार ने इंजीनियरिंग की पढाई की है। राजनीति में रूचि होने के कारण उन्होंने इंजीनियरिंग की नौकरी छोड़ कर पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। उन्होंने कई वेबसाइट पर स्वतंत्र लेखक के रूप में काम किया है। द इन्डियन वायर पर वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *