Sat. Apr 27th, 2024
    मौसम

    पटना, 3 जून (आईएएनएस)| बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को आसमान पर बादल छाए हुए हैं। इस बीच तापामन में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ क्षेत्रों में आंधी और बारिश होने के आसार जताए हैं। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे तथा आंधी के साथ कई क्षेत्रों में बारिश भी हो सकती है।

    पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को गया का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री, भागलपुर का 23.2 डिग्री और पूर्णिया का 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *