Sat. May 4th, 2024

    बिहार के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ है तथा सुहावना बना हुआ है। सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने अनुमान में कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ रहेगा तथा तथा हल्की हवा चलेगी, जिससे ठंड बढ़ने की उम्मीद है। इस बीच तापमान में भी अब गिरावट दर्ज की जाएगी।

    पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का सोमवार को न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस, गया का 14.4 डिग्री सेल्सियस तथा पूर्णिया का 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    सोमवार को पटना का अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है। पटना का रविवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *