Fri. May 3rd, 2024
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने पहनाई एक दूसरे को अंगूठी, अप्रैल में कर सकते हैं शादी

बीता साल बॉलीवुड जोड़ियों के लिए बेहतर साबित हुआ है। जहाँ दीपिका-रणवीर, प्रियंका-निक और सोनम-आनंद ने शादी के बंधन में बंधने में फैसला लिया वही दूसरी और, सुष्मिता-रोमन, रणबीर-आलिया और वरुण-नताशा ने अपने रिश्ते की पुष्टि की। मगर अभी भी बॉलीवुड में एक ऐसी जोड़ी बची हुई है जो अपने रिश्ते के सबूत सबके सामने दिखा तो देते हैं मगर कभी इस अफवाह पर मौहर नहीं लगाती। और वो जोड़ी है फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

मगर अब इन्ही अफवाहों के बीच एक और खबर आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। अगर इन खबरों की माने तो दोनों जल्द मार्च या अप्रैल में शादी कर सकते हैं।

https://www.instagram.com/p/BrmWB3KBj_J/?utm_source=ig_web_copy_link

बॉलीवुडलाइफ.कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों ने एक दुसरे को अंगूठी पहना भी दी है। मतलब दोनों ने सगाई कर ली है और अपने शादी के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। वे अपनी शादी के लिए वेडिंग प्लानर और कैटरर की तलाश कर रहे हैं। इसके साथ ही शादी करने के लिए एक खूबसूरत सी जगह की भी तलाश जारी है।

भले ही दोनों की शादी हर जगह मीडिया में छाई हुई हो मगर फरहान और शिबानी, दोनों में से किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है। मगर सोशल मीडिया और डिनर डेट से साफ़ पता चलता है कि दोनों एक दुसरे के साथ कितने खुश हैं।

डीएनए में हाल ही में आई एक रिपोर्ट में भी उनकी शादी के बारे में कहा गया था-“दोनों एक दुसरे के प्रति काफी गंभीर हैं और यहाँ तक कि फरहान के बच्चे भी शिबानी के साथ घुल-मिल गए हैं। तो ज़ाहिर है दोनों जल्द अपने रिश्ते को अगले पड़ाव तक ले जा सकते हैं।”

https://www.instagram.com/p/BsFbQ6YBNsH/?utm_source=ig_web_copy_link

फरहान ने इससे पहले अधुना भबानी से शादी की थी और दोनों की दो बेटियां-शाक्या और अकीरा भी हैं। 2016 में, दोनों ने अपनी 16 साल पुरानी शादी को तोड़ दिया था। उनके अलग होने के बाद, फरहान का नाम श्रद्धा कपूर और अदिति राव हैदरी से भी जोड़ा गया था मगर अभिनेता ने इस सभी खबरों को खारिज कर दिया।

फिल्मो की बात की जाये तो, फरहान इस वक़्त शोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इस पिंक’ में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में, प्रियंका चोपड़ा और ज़ायरा वसीम ने भी मुख्य किरदार निभाया है। इसके साथ ही उनकी एक दशक पुरानी  फिल्म ‘द फ़क़ीर ऑफ़ वेनिस‘ भी जल्द सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसमें उनके साथ अनु कपूर भी दिखाई देंगे।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *