Fri. Apr 26th, 2024
    प्रियंका चोपड़ा ने शूटिंग से ब्रेक लेकर बिताया अपने परिवार के साथ समय, देखिये तसवीरें

    प्रियंका चोपड़ा न केवल बॉलीवुड में, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर रही हैं। और अब गायक-अभिनेता निक जोनस से शादी करने के बाद, वह नियमित रूप से यूएसए और भारत के बीच जुगलबंदी कर रही हैं। इन दिनों देसी गर्ल दिल्ली में हैं जहाँ वह राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘द वाइट टाइगर’ की शूटिंग कर रही हैं। दिन भर शूटिंग करना थकाऊ हो सकता है, लेकिन प्रियंका को पता है कि चिल कैसे करना है।

    आज उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी माँ और घर के बाकि सदस्यों के साथ तस्वीर साझा की है। ये सभी एन्जॉय करते दिख रहे हैं। तस्वीर में, प्रियंका ने नी लेंग्थ ड्रेस के साथ ब्लैक बूट्स पहने है और अपनी माँ के साथ पोज़ देती दिखाई दे रही हैं।

    https://www.instagram.com/p/B4nq26xHrnM/?utm_source=ig_web_copy_link

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दिसंबर में जल्द ही अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाएंगे और हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान, जब निक से उनकी सालगिरह की योजना के बारे में पूछा गया, तो इस अमेरिकी गायक ने कहा था कि वह विवरण साझा नहीं करना चाहते क्योंकि वह अभिनेत्री को सरप्राइज देना चाहते हैं।

    कुछ दिन पहले, प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने जेठ केविन जोनस के लिए जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी और एक शादी की अनदेखी तस्वीर साझा की। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, “उस भाई के लिए जो हमेशा मेरा समर्थन देता है! जन्मदिन मुबारक हो, @kevinjonas भगवान करे ये साल अबतक का सबसे अच्छा हो। लव यू।”

    https://www.instagram.com/p/B4ggeBYnWB9/?utm_source=ig_web_copy_link

    काम के मोर्चे पर, प्रियंका चोपड़ा जोनस आखिरी बार शोनाली बोस की ‘द स्काई इस पिंक’ में सह-कलाकार फरहान अख्तर, रोहित सराफ और जायरा वसीम के साथ नजर आईं थी। फिल्म को समीक्षकों और प्रशंसकों द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म लुढ़क गयी।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *