Sat. Apr 27th, 2024
खत्म हुई प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर अभिनीत फिल्म "द स्काई इस पिंक" की शूटिंग

प्रियंका चोपड़ा की कमबैक फिल्म “द स्काई इस पिंक” की शूटिंग खत्म हो चुकी है। शोनाली बोस द्वारा निर्देशित फिल्म में फरहान अख्तर, जायरा वसीम और रोहित सराफ ने भी अहम भूमिका निभाई है। प्रियंका पूरे तीन साल बाद, बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। फिल्म का आखिरी स्केड्यूल शनिवार को अंडमान और निकोबार आइलैंड के हेवलॉक आइलैंड में समाप्त हुआ था।

ये फिल्म एक बायोपिक होगी जिसमे प्रेरक वक्ता आयशा चौधरी की कहानी दिखाई जाएगी। उनकी बहुत ही कम उम्र में पल्मोनरी फाइब्रोसिस के कारण मौत हो गयी थी।

https://www.instagram.com/p/Buvv1WFnIn0/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/Busza_6HFgY/?utm_source=ig_web_copy_link

https://www.instagram.com/p/BusN8CdHX73/?utm_source=ig_web_copy_link

क्लैपरबोर्ड की तस्वीर साझा करते हुए, सिद्धार्थ रॉय कपूर के प्रोडक्शन हाउस रॉय कपूर फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर कैप्शन में लिखा-“खूबसूरत आइलैंड को अलविदा कर रहे हैं। अंडमान में शानदार हफ्ता गुज़रा। आपसे जल्द मुलाकात होगी।”

https://www.instagram.com/p/Bux-EAyHtaY/?utm_source=ig_web_copy_link

कुछ दिनों पहले, देसी गर्ल के फिल्म के लंदन स्केड्यूल की तस्वीर उनके मेक-अप आर्टिस्ट फ्लोरियन हुरेल ने साझा करते हुए लिखा-“आज ‘द स्काई इस पिंक’ के सेट पर चिप्स खाने का आखिरी दिन है। फिल्म के लिए पीसी के अलग अलग बालों के बदलाव की प्रक्रिया को आप लोगों को दिखाने के लिए उत्साहित हूँ। जल्द ही आएगी।”

खबरों के मुताबिक, फिल्म में प्रियंका का किरदार 22 साल की जवान लड़की से लेकर 60 की बूढ़ी महिला का होगा। प्रियंका और फरहान एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी केमिस्ट्री से आग लगाने के लिए आ रहे हैं। दोनों को साथ में पिछली बार 2015 में आई फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ में देखा गया था। “द स्काई इस पिंक” इस साल 11 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है।

प्रियंका ने फिल्म के बारे में बात करते हुए पहले मिड-डे को बताया था कि-“फिल्म एक माता-पिता की कहानी है जो अपने बच्चे को एक न ठीक होने वाली बिमारी के चलते खो देते हैं। यह मृत्यु पर एक अनोखी कहानी है जो लोगों के मौत पर रोने की जगह उनकी ज़िन्दगी का जश्न मनाती है। ‘सात खून माफ़’ के बाद 22 से 60 सालों तक जाना एक चुनौती थी।”

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *