Fri. Apr 26th, 2024
    प्रियंका चोपड़ा ने की इंडस्ट्री के दोगलेपन पर बात, कहा महिलाओं के लिए ज्यादा अवसर होने चाहिए

    ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा हाल ही में लॉस एंजेलेस में आयोजित हुए ब्यूटीकॉन इवेंट में शरीक हुई थी। इवेंट के दौरान, अभिनेत्री ने महिलाओं द्वारा एक दूसरे को सशक्त बनाने के महत्व पर जोर दिया। अभिनेत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि महिलाओं के लिए अवसरों की कमी होने के कारण ही वह एक स्थान पर पहुंचने के लिए एक दूसरे को कोहनी मारती हुई आगे बढ़ती हैं।

    पिछले दो दशक से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर राज़ करने वाली पीसी ने कहा-“ऐसा कई बार हुआ है जब मैं इंटरव्यू करती हूँ और लोग हमेशा पूछते हैं-‘आप एक अभिनेत्री के साथ फिल्म कर रही हो। क्या आप लोगो की आपस में बनती है? क्या कोई कैट फाइट होती है?’ लेकिन जब बात लड़को की आती है, तो वे कहते हैं-‘ओह माय गोष। ये ब्रोमांस है और सबकुछ कितने अच्छे से काम करता है’।”

    https://www.instagram.com/p/B0465Dpn75l/?utm_source=ig_web_copy_link

    अभिनेत्री ने कहा कि जितने अवसर महिलाएं एक-दूसरे के लिए बनाएंगी, उतना ही बहनचारा बढ़ेगा। उनके मुताबिक, “हम दुनिया की आबादी का 50 प्रतिशत हैं, हमें हर क्षेत्र में प्रतिनिधित्व करने की आवश्यकता है। हमें एक-दूसरे से सशक्त होने की आवश्यकता है, उन लोगो से जो पावर में बैठे हैं, और महिलाओं को पावर में रखने की आवश्यकता है।मैंने कई साल पहले महसूस किया कि जितना मैं अपने छोटे तरीके में खुद का समर्थन करुँगी, शायद मैं कम से कम अपने आसपास एक ऐसी दुनिया बना पाउ, जहां महिलाएं सब करती हैं। क्योंकि हम इसे बहुत अच्छे से करते हैं।”

    इस दौरान, प्रियंका ने हाल ही में शोनाली बोस द्वारा निर्देशित फिल्म ‘द स्काई इस पिंक’ की शूटिंग खत्म की है। अक्टूबर में रिलीज़ होने वाली फिल्म में फरहान अख्तर, ज़ायरा वसीम और रोहित सराफ भी नजर आएंगे।

    https://www.instagram.com/p/BziHDe4nSXi/?utm_source=ig_web_copy_link

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *