Fri. Apr 26th, 2024
    नरेन्द्र मोदी

    सौ वर्ष पूर्व प्रथम विश्व युद्ध के दौरान शहीद है भारतीय सैनिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इस मौके पर पीएम मोदी ने अपनी विश्व शांति की प्रतिबद्धता को दोहराया और ऐसा माहौल बनाने की शपथ ली जहां जंग नहीं होगी।

    नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रथम विश्व युद्ध को समाप्त हुए 100 वर्ष बीत चुके हैं। उन्होंने कहा हम अपनी विश्व शांति को प्रतिबद्धता को दोहराते हैं और शपथ लेते हैं कि, भाईचारे और सद्भावना का ऐसा माहौल बनाएंगे जहां मृत्यु और तबाही के लिए कोई जगह न हो।

    इस युद्ध मे शहीद हुए सैनिकों को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत इस युद्ध में सीधे तौर पर सम्मिलित नही था लेकिन हमारे जवानों ने शांति को खातिर युद्ध लड़ा था।

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी भारतीय जवानों को सलामी दी थी। उन्होंने कहा हमारे जवानों ने सभी दुश्मनों के हमलों का जबरदस्त जवाब दिया था। उन्होंने कहा हमारे जहन में उनकी यादें वैश्विक शांति और वैश्विक सुरक्षा के रूप में हैं।

    वैश्विक नेताओं में इस युद्ध मे शहीद हुए जवानों और मृतक नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। पहला विश्व युद्ध 28 जुलाई 1914 से 11 नवंबर 1918 तक चला था। इस कथित महान युद्ध मे लाखों नागरिकों और सैनिकों ने अपनी जान गवाईं थी और के लोग जख्मी भी हुए थे।

    पेरिस के आयोजित इस समारोह के दौरान विश्व के दिग्गज नेताओं ने शिरकत को थी। विश्व के नेताओं ने एक दूसरे से द्विपक्षीय स्तर पर भी बातचीत की थी। हाल ही में तुर्की के राष्ट्रपति रिच्चप तैयप्प एर्डोगन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रुम्प के साथ पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या से सम्बंधित बातचीत की थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *