Fri. Apr 26th, 2024
    पेट्रोल-डीजल की कीमत

    16 दिनों के बाद पहलीबार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की गयी हैं। बुधवार को की गयी घोषणा के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 60 पैसे की और डीजल की कीमत में 56 पैसे प्रतिलीटर की कटौती की गयी हैं।

    पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की घोषणा अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की घटती कीमते और डॉलर की तुलना में भारतीय रुपए के मजबूत होने के चलते की गयी हैं।

    कटौती की बाद देश के मुख्य शहरों में पेट्रोल की कीमते कुछ इस प्रकार हैं-

    • नई दिल्ली- ₹77.83
    • मुंबई-₹85.65
    • चेन्नई-₹80.80
    • कोलकाता-₹80.47

    और डीजल की कीमते (प्रतिलीटर)

    • दिल्ली-₹68.75
    • मुंबई-₹73.20
    • कोलकाता-₹71.30
    • चेन्नई-₹72.58

    देश में पिछले 16 दिनों में कर्नाटक में चुनाव हुए और अन्तर्राष्ट्रीय बड़े कच्चे तेल की कीमतों की वजह से देश में भी पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी देखी गयी। आपको बतादे अबतक पेट्रोल की कीमतों में प्रतिलीटर ₹3.8 और डीजल की कीमतों में ₹3.38 की बढ़ोतरी देखि गयी थी।

    पेट्रोल-डीसेल की कीमते, राज्य और स्थानिक सेल्स टैक्स और वैट(VAT) के अलग प्रतिशत के चलते अलग हैं। राजधानी दिल्ली में सेल्स टैक्स सबसे कम होने के कारन, दिल्ली में पेट्रोल देश में सबसे सस्ता हैं। आपको बता दे, भारत की पेट्रोल-डीसेल की कीमतें सिंगापोर गैसोलीन प्राइस GL95-SIN और अरब गल्फ डीसेल प्राइजेस GOAG से संलग्नित हैं।

    भारत की शीर्ष पेट्रोल कंपनिया- इंडियन ऑइल कारपोरेशन, भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बीच हुए बैठक में यह कटौती का फैसला किया गया था।

    By प्रशांत पंद्री

    प्रशांत, पुणे विश्वविद्यालय में बीबीए(कंप्यूटर एप्लीकेशन्स) के तृतीय वर्ष के छात्र हैं। वे अन्तर्राष्ट्रीय राजनीती, रक्षा और प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज में रूचि रखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *