Sat. May 4th, 2024
    नरेंद्र मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पृथ्वी दिवस के मौके पर सतत विकास पर ध्यान देने के साथ धरती के कल्याण के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

    उन्होंने ट्वीट किया, “आज पृथ्वी दिवस पर, हम धरती माता को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं। वर्षों से, यह महान ग्रह अभूतपूर्व विविधता का घर रहा है। आज हम अपने ग्रह के कल्याण के लिए, सतत विकास पर ध्यान केंद्रित करने और जलवायु परिवर्तन को कम करने के लिए काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।”

    दुनिया भर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 1970 से पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *