Tue. Apr 23rd, 2024
    विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

    भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने श्रीलंका में आठ भयावह हमलो में तीन भारतीय नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। रविवार को श्रीलंका में हुए बम धमाकों ने देश को स्तब्ध कर दिया है। विदेश मंत्री ने ट्ववीट कर कहा कि “कोलोंबो में भारतीय उच्चायोग ने बताया कि नेशनल हॉस्पिटल ने उन्हें तीन भारतीय नागरिकों की मौत की सूचना दी है। उनके नाम लोकशिनी, नारायण चंद्रशेखर और रमेश है। हम अधिक जानकारी जुटा रहे हैं।”

    सीएनएन के मुताबिक, विस्फोट से सम्बंधित श्रीलंका की स्पेशल टास्क फाॅर्स ने एक मकान पर छापा मारा है। शुरुआत में इस हमले के कथित सात आरोपियों को विभाग ने गुरफ्तार किया था। यह बम धमाका श्रीलंका के कोलोंबो, नोगोम्बो, कोच्चिकाडे और बट्टिकालोआ शहरो के हुआ था। रविवार को ईसाई समुदाय ईस्टर के त्यौहार का जश्न मना रहे थे।

    इस हमले में 207 लोगो की मौत और 450 लोगो के जख्मी होने की पुष्टि की गयी है। विभाग के मुताबिक, इसमें 30 लोग विदेशी है। चीनी मीडिया ने पुष्टि की कि मृतकों में दो चीनी नागरिक भी है। उनके शवों की परिवार ने पहचान कर ली है। सुरक्षा कारणों से बुधवार तक राष्ट्र के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

    फर्जी खबरों के फैलाव से श्रीलंका की सरकार ने फेसबुक और इंस्टाग्राम सहित सभी सोशल साइट्स को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। अभी तक इस हमले की किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने इन विस्फाटको की कड़ी निंदा की है और नेपाल, भारत, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने इसके प्रति शोक व्यक्त किया है।

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस हमले को अमानवीय करार दिया है। उन्होंने कहा कि “श्रीलंका में पर्यटकों और ईस्टर मनाने वाले लोगो पर हमला मानवता पर हमला है। हम पीड़ितों के लिए प्रार्थना करेंगे और हम श्रीलनका की जनता के साथ खड़े है।”

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *