Fri. Apr 26th, 2024
    earth day

    गूगल ने सोमवार को पृथ्वी दिवस के मौके पर अपने डूडल के जरिए वॉन्डरिंग ऐल्बेट्रॉस पक्षी से लेकर कोस्टल रेडवुड सहित छह अनोखे जीव-जंतुओं, पेड़-पौधों को दर्शाया।

    जहां एक और वॉन्डरिंग ऐल्बट्रॉस दुनिया में सबसे लंबे पंखों वाला पक्षी है। वहीं, 377 फीट ऊंचा कोस्टल रेडवुड दुनिया का सबसे लंबा वृक्ष है।

    पापुआ न्यू गिनी का मेंढक पिडोफ्रायन अम्युएन्सिस 7.7 मिलीमीटर की लंबाई के साथ दुनिया का सबसे छोटा वर्टिब्रेट (कशेरुकी जीव) माना जाता है।

    एक अन्य एनीमेशन में अमेजन वॉटर लिली को दर्शाया गया है, जो पानी में मिलने वाले सबसे बड़े पौधों में से एक है।

    वहीं, मछली सीलकेंथ जीवों की सबसे पुरानी प्रजाति मानी जाती है जो करीब 40 करोड़ साल से ज्यादा पुरानी है।

    आखिरी एनिमेशन ‘डीप केव स्प्रिंगटेल’ कीड़े का है, जो अंधेरी, गहरी गुफा में रहता है।

    इस वर्ष के पृथ्वी दिवस का विषय ‘हमारी प्रजातियों की रक्षा करना’ है और इसका उद्देश्य तेजी से हो रहे वैश्विक विनाश की ओर और दुनिया के पौधों और वन्यजीवों की आबादी घटने की ओर ध्यान आकर्षित करना है।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *