Mon. Apr 29th, 2024
    रूस के राष्ट्रपति ने अमेरिका को दिया बातचीत का न्योता

    रूस और अमेरिका के मध्य खुद को सबसे शक्तिमान साबित करने की होड़ चल रही है। रुसी राष्ट्रपति ने नए वर्ष के अवसर पर अपने अमेरिकी समकक्षी डोनाल्ड ट्रम्प को चिट्ठी लिखी और कहा कि मास्को बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि रूस सभी मसलों पर बातचीत के लिए तत्पर है।

    नवम्बर के अंत में डोनाल्ड ट्रम्प ने अचानक रासी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एर्जेन्टीना में आयोजित बैठक को रद्द कर दिया था। युक्रेन और रूस के मध्य विवाद को इसका कारण बताया था, रूस ने यूक्रेन के तीन जहाजों को जब्त कर लिया था।

    व्लादिमीर पुतिन ने जोर देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक स्थिरता के लिए अमेरिका और रूस के सम्बन्ध सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे। उन्होंने कहा कि रूस अमेरिका जे साथ व्यापक एजेंडो पर बातचीत के लिए तैयार है।

    सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद को लिखे पत्र में व्लादिमीर पुतिन ने सीरियाई सरकार की मदद जारी रखने की बात कही है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से लड़ने में, राज्य की सम्प्रब्भुता बरक़रार रखने और क्षेत्रीय अखंडता के लिए वह सीरिया की सरकार के साथ खड़े हैं।

    साथ ही व्लादिमीर पुतिन ने वैश्विक नेताओं को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं, इसमें ब्रिटेन की प्रधानमन्त्री थेरेसा मे, जापान के प्रधानमन्त्री शिंजो आबे और चीनी प्रधानमन्त्री शी जिनपिंग शामिल है। व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिटिश जनता को खुशहाली और समृद्धि की शुभकामनाएं दी है।

    लन्दन में स्थित रुसी दूतावास ने शुक्रवार को कहा कि लन्दन और मास्को ने दूतावास के कर्मचारियों को वापस बुलाने पर मंज़ूरी दे दी थी। इस साल के शुरुआत में दोनों राष्ट्रों ने दूतावास के कर्मचारियों को निष्कासित कर दिया था। ब्रिटेन ने रुसी दूतावास के 23 कर्मचारियों को निष्काषित किया था, उन पर रुसी एजेंट सेर्गेई स्क्रिपल और उनकी बेटी पर नर्व  टॉक्सिक एजेंट से हमला किया था। हालांकि रूस ने इस हमले में शामिल होने से इनकार किया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *