Sat. Apr 27th, 2024
    पाकिस्तान

    पाकिस्तान की संघात्मक सरकार ने ऐलान किया कि समस्त राष्ट्र 27 सितम्बर शुक्रवार को कश्मीर दिवस को मनायेगा ताकि घाटी के लोगो के साथ एकजुटता को प्रदर्शित कर सके। आंतरिक मंत्रालय द्वारा जरी बयान के मुताबिक, पाकिस्तान के ध्वज सरकारी इमारतो पर 27 सितम्बर को लहराए जायेंगे।

    कश्मीरियों के साथ एकजुटता का प्रदर्शन के लिए समस्त राष्ट्र में रैली और जन बैठको का आयोजन किया जायेगा। प्रधानमन्त्री इमरान खान शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करेंगे और वह इस मंच परे कश्मीर के मुद्दे को उठा सकते हैं।

    कश्मीर सॉलिडेरिटी ऑवर दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक किया जाता है। इसकी शुरुआत समस्त राष्ट्र में सायरन से होता है और पाकिस्तान का राष्ट्रगीत बजाया जाता है, इसके बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर का राष्ट्रगीत बजाय जाता है।

    पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मोर्चा उठा रखा है और और भारत में मुस्लिमो से साथ कथित दुर्व्यवहार के मुद्दे को उठाया है। हालाँकि कश्मीर मामले पर वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान के हाथ निराशा ही लगी है। भारत ने अपनी स्थिति को कायम रखा है कि कश्मीर पर संवैधानिक प्रावधान भारत का आंतरिक मामला है।

    भारत का वैश्विक स्तर पर अधिकतर देशो ने समर्थन किया है इसमें सार्क के देश और अरब वर्ल्ड शामिल है। भारत ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी कर दिया है और इसके बाद दोनों देशो के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। पाकिस्तान ने भारत के साथ आंशिक तौर पर राजनयिक संबंधों को तोड़ दिया था।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *