Sun. May 5th, 2024
    acute angled triangle

    विषय-सूचि

    त्रिभुज क्या होता है?

    एक त्रिभुज (triangle) तीन भुजाओं एवं तीन कोणों से बनी आकृति होती है। इसके तीनों कोणों का योग सदैव 180 होता है। विभिन्न गुणधर्मों के अनुसार त्रिभुज के कई प्रकार होते हैं। इनमे से एक न्यूनकोण त्रिभुज होता है जिसके बारे में हम यहाँ चर्चा करेंगे।

    न्यूनकोण त्रिभुज क्या होता है? (definition of acute angle triangle in hindi)

    ऐसा त्रिभुज जिसके प्रत्येक कोण न्यूनकोण अर्थात 0 से 90 डिग्री के बीच में होता है। ऐसा त्रिभुज न्यूनकोण त्रिभुज कहलाता है।

    ऊपर दिए गए चित्र में जैसा की आप देख सकते हैं हमें ABC त्रिभुज दिया गया है। इसके तीनों कोणों का माओ 90 अंश से कम है। जैसा की हमने ऊपर पढ़ा की जब कोण 90 अंश से कम होते हैं तो वह त्रिभुज न्यूनकोण त्रिभुज कहलाता है।

    न्यूनकोण त्रिभुज के गुणधर्म (properties of acute angled triangle in hindi)

    • जैसा की ऊपर दिया गया है इस त्रिभुज में सभी कोण का माप 0 से लेकर 90 डिग्री के बीच होता है। उससे ज्यादा नहीं होता है।
    • इस त्रिभुज में किन्हीं भी दो कोणों का योग 90 अंश से ज्यादा होता है।
    • एक समबाहु त्रिभुज को एक न्यूनकोण त्रिभुज भी कहा जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसके तीनों कोण समान 60 अंश के होते हैं जोकि 90 अंश से कम है।
    • हर न्यूनकोण त्रिभुज को समबाहु त्रिभुज नहीं कह सकते हैं क्योंकि न्यूनकोण त्रिभुज में सभी कोण समान नहीं होते हैं।

     न्यूनकोण त्रिभुज का क्षेत्रफल (area of acute angled triangle in hindi)

    एक न्यूनकोण त्रिभुज का क्षेत्रफल एक सामान्य त्रिभुज के समान ही होता है। इसे हम आधार एवं ऊंचाई के गुणनफल को आधा करके निकाल सकते हैं। इस त्रिभुज में हम किसी भी भुजा को आधार मानकर क्षेत्रफल निकाल सकतें हैं।

    न्यूनकोण त्रिभुज के क्षेत्रफल का सूत्र

    1/2 * आधार * ऊंचाई

    जैसा की आप ऊपर दिए गए सूत्र में देख सकते हैं की यह जो सूत्र है वह सामान्य त्रिभुज का क्षेत्रफल निकालने वाले सूत्र के समान है। अतः यहाँ हम कोई भी भुजा को आधार ले सकते हैं लेकिन ऊंचाई निकलने के लिए हमें पाइथागोरस प्रमेय का प्रयोग करना पड़ेगा।

    इस लेख से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    गणित से सम्बंधित अन्य लेख:

    By विकास सिंह

    विकास नें वाणिज्य में स्नातक किया है और उन्हें भाषा और खेल-कूद में काफी शौक है. दा इंडियन वायर के लिए विकास हिंदी व्याकरण एवं अन्य भाषाओं के बारे में लिख रहे हैं.

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *