Sun. May 5th, 2024
नीतू कपूर, ऋषि कपूर

अगर आप जानना चाहते हैं कि शादी के कई साल बाद लंच डेट पर जाना कैसा रहता है तो नीतू कपूर का इन्स्टाग्राम पोस्ट आपको जरूर देखना चाहिए। 

अभिनेत्री ने लंच टेबल पर सेल्फी लेते हुए अपनी एक तस्वीर साझा की, जिसमें उनके पति ऋषि कपूर फोन पर व्यस्त थे। तस्वीर शेयर करते हुए नीतू ने लिखा कि, “लंच डेट। ऐसा ही होता है शादी के 38 साल बाद पति फ़ोन पर लगे हैं और मैं सेल्फी क्लिक कर रही हूं।”

https://www.instagram.com/p/BstNskkgveW/

ऋषि कपूर और नीतू कपूर सितंबर 2018 में ऋषि का इलाज़ कराने अमेरिका के लिए रवाना हो गए थे। उन्होंने चिकित्सा उपचार के लिए एक छोटा ब्रेक लिया है। श्री कपूर की बीमारी की प्रकृति उनके प्रशंसकों के लिए अज्ञात है।  लेकिन नीतू कपूर की नव वर्ष की पोस्ट, जिसमें उन्होंने लिखा था कि, “आशा करते हैं कि इस साल कैंसर सिर्फ एक राशि ही रह जाए।” से फैन्स के बीच में अशांति है।

देखिए नीतू कपूर की लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट:

https://www.instagram.com/p/BsEOeh3AV2Q/

ऋषि कपूर के बच्चे, रणबीर और रिद्धिमा, अमेरिका में रहते हुए उनके साथ खड़े रहे। पूरे परिवार ने नए साल की शुरुआत एक साथ की। रणबीर की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी नए साल के मौके पर कई मौकों पर कपूर परिवार में शामिल हुईं । ऋषि कपूर और नीतू कपूर भी पिछले साल वार्षिक कपूर क्रिसमस पार्टी से चूक गए थे लेकिन उनकी बेटी रिद्धिमा और बहन रीमा जैन और रितु नंदा ने उन्हें अमेरिका में कंपनी दी।

यह भी पढ़ें: करण जौहर की पार्टी में पहुचे अर्जुन-मलाइका, करीना-करिश्मा और वरुण धवन, देखें तस्वीरें

By साक्षी सिंह

Writer, Theatre Artist and Bellydancer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *