Fri. Apr 26th, 2024
    बोको हरम के लड़ाके

    नाइजीरिया के सैन्य प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि “उत्तरी पूर्वी इलाके में मल्टीनेशनल फाॅर्स पर हमला किये जाने पर बोको हरम के 50 से अधिक लड़ाकों को मार गिराया है।” कर्नल आज़म बेरमांडोआ ने बताया कि “मल्टीनेशनल टास्क फाॅर्स के दो चंडिअन सैनिक और एक एंटी बोको हरम बल के चाड, कैमरून, नाइजर, नाइजीरिया से सैनिक हमले में मारे गए हैं। जबकि 11 सैनिक अभी जख्मी है।”

    उन्होंने बताया कि “बोको हरम के 52 लड़ाके मारे गए हैं। चंडिअन सेना ने भारी हथियारों से भरे वाहन और कई छोटे हथियारों को बरामद कर लिया है।” बोको हरम बीते 10 वर्षों से उत्तरीपूर्वी नाइजीरिया में चरमपंथ का प्रसार कर रहा है। लेकिन अब चाड, नाइजर और कैमरून में बिखर गया है।

    इससे 27000 से अधिक नागरिकों ने अपनी जान गंवाई है और 18 लाख लोग बेघर हुए हैं। बीते फरवरी में 500 से अधिक चंडिअन सैनिको में नाइजीरिया में प्रवेश किया था और जिहादी समूहों के खिलाफ युद्ध में नाइजीरिया की सेना की मदद की थी।

    रविवार रात को चाड में बोहमा शहर बोको हरम के हमले के बाद साथ चंडिअन सैनिको की मौत हुई थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *