Thu. Aug 7th, 2025
नवजोत सिंह सिद्धू की बढ़ी सुरक्षा, प्रदान किया गया एक बुलेट-प्रूफ वाहन

पंजाब सरकार ने कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। बुधवार को सूत्रों ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि ऐसा उन्हें मिली धमकियों के चलते किया गया है। राज्य सरकार की तरफ से सिद्धू को एक बुलेट-प्रूफ वाहन भी प्रदान किया गया है।

नवम्बर 2018 में, कांग्रेस ने सिद्धू की जान पर खतरे की आशंका बढ़ने के कारण सीआईएसएफ की सुरक्षा मांगी थी। इस मामले में कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को एक पत्र लिखा था क्योंकि सिद्धू पार्टी के लिए पंजाब के बाहर चुनाव प्रचार करने वाले थे।

पत्र में लिखा था कि-“नवजोत सिंह सिद्धू जानेमानी राजनीतिक हस्ती और पूर्व क्रिकेटर हैं। उन्होंने पंजाब में ड्रग माफिया के खिलाफ अभियान चलाया है। उनको पूरे देश में लोग प्यार करते हैं। सिद्धू हमेशा से निशाने पर रहे हैं। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनके लिए खतरे बढ़ते देखे गए हैं।”

हम आपको बता दें कि हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में नवजोत सिंह सिद्धू कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल थे और उन्होंने कई रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी के प्रचार में इतनी मेहनत की कि उनकी हालत भी बिगड़ने लगी थी।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *