Fri. Apr 26th, 2024
    नच बलिये 9: पर्ल वी पूरी और श्रद्धा आर्या अपने अपने एक्स के साथ आएंगे शो में नज़र

    काफी दिनों से ‘नच बलिये 9‘ के आने की खबरें आ रही थी और जब मेकर्स ने शो का छोटा सा प्रोमो जारी किया तो दर्शको का उत्साह और बढ़ गया। हर बार की तरह इस बार भी शो में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कुछ मशहूर जोड़ियां हिस्सा लेंगी लेकिन इस सीजन में एक ट्विस्ट है। इस बार शो में कुछ पूर्व जोड़ियां भी थिरकती नज़र आने वाली हैं।

    कई दिनों से ऐसा कहा जा रहा था कि शो में प्रिंस नरूला-युविका चौधरी, विंदू दारा सिंह-दीना उमारोवा, कीथ सेक्वेरा-रोशेल राव, अभिनव शुक्ला-रुबीना दिलैक और रोहित रेड्डी-अनीता हसनंदानी जैसी कई मशहूर जोड़ियां नज़र आ सकती हैं। साथ ही हाल ही में, शो के निर्माता और बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने पुष्टि की कि शो में पूर्व जोड़ियां भी दिखने वाली हैं।

    पूर्व जोड़ियों में काफी दिनों से अनुज सचदेवा-उर्वशी ढोलकिया और विशाल आदित्य सिंह-मधुरिमा तुली का नाम लिया जा रहा था। ऐसा भी कहा गया था कि उर्वशी और विशाल ने अपने अपने प्रोमो की शूटिंग भी कर ली है। और अब इसी सूची में दो और नाम बढ़ गए हैं जो शो में अपने अपने एक्स के साथ नज़र आएंगे।

    टाइम्स ऑफ़ इंडिया की खबर के अनुसार, नागिन 3 अभिनेता पर्ल वी पूरी (Pearl V Puri) और कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) इस शो में अपने अपने एक्स के साथ दिखाई देंगे। पर्ल मशहूर अभिनेत्री हिबा नवाब को डेट कर चुके हैं। जब दोनों टीवी शो ‘मेरी सासू माँ’ में काम कर रहे थे, जब दोनों का रिश्ता शुरू हुआ। और अब प्रकाशन के अनुसार, दोनों शूट के लिए समय निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

    Related image

    वही दूसरी और, श्रद्धा पहले आलम मक्कर को डेट कर चुकी हैं और शो में उनके साथ नज़र आएँगी।

    हालांकि, अभी तक किसी भी जोड़ी की पुष्टि नहीं हुई है। जज के रूप में बॉलीवुड के चॉकलेट बॉय शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत नज़र आ सकते हैं। साथ ही इस बार सीजन को मनीष पॉल होस्ट करने वाले हैं।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *