Sat. Apr 27th, 2024
    धोलेरा बना भारत का पहला ग्रीनफ़ील्ड औद्योगिक शहर

    गुजरात में स्थित धोलेरा, भारत का पहली ग्रीनफील्ड औद्योगिक शहर बन गया है। इस स्मार्ट सिटी परियोजना के विकास का पहला चरण सितम्बर तक खत्म होने की उम्मीद है। PTI रिपोर्ट में कुछ अधिकारियों ने बताया कि धोलेरा को एक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। खंभात की खाड़ी के पास स्थित एक खारे क्षेत्र में औद्योगिक विकास के लिए एक मजबूत बुनियादी ढांचा विकसित करने की योजना बनाई जा रही है।

    तो यहाँ मौजूद हैं भारत के पहले ग्रीनफील्ड औद्योगिक शहर “धोलेरा” के बारे में दस अहम बातें-

    1. धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र(दीक्षा क्षेत्र 22.5 किलोमीटर) के लिए बुनियादी ढांचा इस साल के सितम्बर तक बन कर तैयार हो जाएगा।
    2. इस नए औद्योगिक शहर के लिए स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाने के लिए, केंद्र सरकार ने 3000 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की है। जिसमे से, साइट पर उद्योगों की स्थापना से पहले, इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने के लिए, DSIRDA ने 2800 करोड़ रूपये का कॉन्ट्रैक्ट दिया है।
    3. धोलेरा में, तूफानी पानी के लिए नालियां, भूमिगत नलिकाएं, बिजली और पानी की सप्लाई, व्यर्थ पानी के लिए डिस्चार्ज, चौड़ी सड़के और अच्छी कनेक्टिविटी मिलेगी।
    4. एक एक्सप्रेसवे भी बनेगा जो धोलेरा को अहमदाबाद से जोड़ेगा। और यात्रा का समय घटाने के लिए एक मेट्रो लाइन भी बनेगी।
    5. धोलेरा शहर के आस पास के इलाकों में, एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा भी बनेगा।
    6. धोलेरा स्मार्ट सिटी में, 11% का खुला ग्रीन एरिया होगा जो अधिकारियों का कहना है कि देश में सबसे बड़ा होगा।
    7. रहने के लिए, आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग वाले लोगों के लिए, 10% क्षेत्र आवासीय उद्देश्यों के लिए रखा जाएगा।
    8. और दिलचस्प बात ये है कि टंकी का पानी पीने लायक होगा।
    9. DSIRDA के अधिकारियों के अनुसार, एक बार परियोजना का पहला चरण पूरा हो जाये, 400 वर्ग किलोमीटर के कुल क्षेत्र के बाकी चरण का काम भी शुरू हो जाएगा।
    10. धोलेरा में प्लांट स्थापित करने के लिए अधिकारियों और विभिन्न औद्योगिक घरानों के बीच विचार विमर्श किया जा रहा है। घोषणा 18 जनवरी से शुरू होने वाले गुजरात 2019 शिखर सम्मेलन के दौरान होने की संभावना है।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *