Thu. May 2nd, 2024
    महेंद्र सिंह धोनी

    भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जो की भारतीय टीम की तरफ से अपने शक्तिशाली उपलब्धियों के लिए जाने जाते हैं। वह भारत के पसंदीदा क्रिकेट नायकों में से एक हैं। वह भारत के एक ऐसे एकमात्र कप्तान रहे हैं जिसने भारतीय टीम को सभी प्रमुख आईसीसी ट्राफी में जीत दिलवायी।

    उनके दुनियाभर में बड़े पैमाने में फैंस हैं। धोनी इस समय टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई गिरावट नही आई हैं, और यूगोव इन्फ्लूएंसर इंडेक्स 2018 एक सबूत है कि भारत के इस अनुभवी क्रिकेटर को भारत में तीसरे सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व और खिलाड़ियों के बीच नंबर एक के रूप में चुना गया है।

    पीटीआई की खबर के मुताबिक यूगोव इन्फ्लूएंसर इंडेक्स 2018 ने करीब 60 शीर्ष बॉलीवुड और स्पोर्ट्स व्यक्तित्वों की उपभोक्ता धारणा को कवर किया हैं। यूगोव इन्फ्लूएंसर नें भारत के लोग से डाटा जुटाकर अपनी यह रिपोर्ट प्रकाशित की।

    बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन  यूगोव इन्फ्लूएंसर इंडेक्स कि रिपोर्ट के मुताबिक सबसे प्रभावशाली भारतीय के रुप में चुना गया हैं, उनके बाद इस लिस्ट में दीपिका पाडुकोन का नाम भी शामिल हैं। जिनका हाल ही में रणवीर सिंह के साथ विवाह हुआ हैं। धोनी सूची में तीसरे स्थान पर है और उनके बाद इस लिस्ट में चौथे स्थान पर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर शामिल हैं और वही भारत के कप्तान कोहली इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं।

    इस लिस्ट में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार, आमिर खान और शाहरुख खान क्रमशः पांचवें, छठे और सातवें स्थान पर हैं, आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा 9 वें और 10 वें स्थान पर हैं। यह सर्वे यह बताता हैं कि धोनी इस वक्त भी टीम इंडिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी हैं। भारत के पूर्व विकेटकीपर खिलाड़ी एम एस धोनी इस समय अपनी खराभ फार्म के कारण टीम से बाहर चल रहें है। वह अगले साल 12 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में टीम में वापसी करेंगे।

    By अंकुर पटवाल

    अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *