Sun. Apr 28th, 2024
दीपिका पादुकोण बहुत अलग अंदाज़ में मनाने वाली हैं अपना 34वां जन्मदिन, जानिए डिटेल्स

अपनी डेब्यू फिल्म से ही सबके दिलों पर राज़ करने वाली दीपिका पादुकोण जल्द अपना जन्मदिन मनाने वाली हैं। मस्तानी 5 जनवरी को 34 साल की हो जाएंगी। नवंबर 2018 में रणवीर सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली यह अभिनेत्री वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म ‘छपाक’ के प्रचार में बेहद व्यस्त हैं। उन्होंने मेघना गुलज़ार द्वारा निर्देशित फिल्म में एक तेज़ाब हमले की पीड़ित की भूमिका निभाई है। फिल्म उनके जन्मदिन के कुछ दिन बाद ही रिलीज हो रही है। अगर आप सोच रहे हैं कि अभिनेत्री अपने जन्मदिन पर बड़ी पार्टी आयोजित करने वाली हैं, तो आप गलत हैं।

https://www.instagram.com/p/B6cerrbj8Nu/?utm_source=ig_web_copy_link

अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने मुंबई मिरर को बताया कि अभिनेत्री लखनऊ में अपना 34वां जन्मदिन बिता रही हैं। अभिनेत्री कथित तौर पर, शहर में तेज़ाब हमले की पीड़ितों के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी। अभिनेत्री पीड़ितों द्वारा चलाए गए एक कैफे का दौरा करने और अपना जन्मदिन वहाँ बिताने के लिए तैयार है। कैफे के कर्मचारियों के अलावा, अंदरूनी सूत्र ने कहा कि पड़ोसी शहरों से तेज़ाब हमले में जीवित बचे लोग जश्न का हिस्सा होंगे। सूत्र ने साझा किया, “दीपिका ‘छपाक’ के प्रचार दौर को फिर से शुरू करने के लिए दिन में दिल्ली के लिए रवाना होंगी।”

https://www.instagram.com/p/B6xizjeD3Kc/?utm_source=ig_web_copy_link

दीपिका लगभग दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अभिनेत्री को आखिरी बार समीक्षकों द्वारा प्रशंसित और बॉक्स ऑफिस पर सफल ‘पद्मावत’ में रानी पद्मावती के किरदार में देखा गया था। अभिनेत्री ने फिल्म में रणवीर और शाहिद कपूर के साथ अभिनय किया था। जबकि ‘छपाक’ उनकी सबसे बड़ी और वर्ष की पहली रिलीज़ है, दीपिका ’83’ में भी एक छोटे से किरदार में दिखाई देंगी। फिल्म में उनके पति रणवीर सिंह मुख्य किरदार निभा रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B6zmBBdjDDI/?utm_source=ig_web_copy_link

 

 

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *