Thu. Mar 28th, 2024
    लूडो: राजकुमार राव ने फिल्म से साझा किये अपने दो अनोखे लुक, देखिये तसवीरें

    अगर कोई ऐसी फिल्म है जो घोषणा के वक़्त से ही सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है, तो वह निश्चित रूप से अनुराग बसु द्वारा निर्देशित ‘लूडो‘ है। अपनी शुरुआत के समय से ही यह मीडिया में काफी चर्चा का विषय बनी रही है। फिल्म में राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, अभिषेक बच्चन, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, पंकज त्रिपाठी और रोहित सुरेश सराफ प्रमुख भूमिकाओं में नजर आयेंगे। यह एक कॉमेडी एंथोलॉजी है जो 24 अप्रैल, 2020 को रिलीज़ होगी।

    https://www.instagram.com/p/B6kOD1VhbB8/?utm_source=ig_web_copy_link

    कुछ समय पहले शीर्षक की घोषणा करते हुए, सभी मुख्य अभिनेताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर साझा किया था। साथ ही रिलीज़ डेट की भी घोषणा हुई थी। और अब, राजकुमार राव ने अपने सभी प्रशंसकों के लिए फिल्म से अपना पहला लुक साझा करते हुए एक विशेष नव वर्ष 2020 का तौफा दिया है, जो कि अविश्वसनीय है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता ने दो तस्वीरें साझा की हैं – पहली जिसमें वह एक महिला के रूप में कपड़े पहने हुए पहचाने नहीं जा रहे हैं और दूसरी जिसमें वह बाइक की सवारी करते समय रेट्रो लुक में दिख रहे है। जैसे ही स्त्री अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इन तस्वीरों को साझा किया, पूरे देश से उनके प्रशंसकों और शुभचिंतकों के कमेंट्स आने शुरू हो गए।

    https://www.instagram.com/p/B6xfCqgps8U/?utm_source=ig_web_copy_link

    बहुप्रतीक्षित फिल्म भूषण कुमार द्वारा सह-निर्मित की गई है। राजकुमार राव की बात करें तो साल 2019 उनके लिए काफी लकी रहा है क्योंकि उन्होंने कुछ कमाल की फिल्मों में काम किया है जैसे कि ‘जजमेंटल है क्या’, ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ और ‘मेड इन चाइना’। अब 2020 में वह ‘लुडो’ के अलावा कुछ और दिलचस्प प्रोजेक्ट में भी नजर आयेंगे जिनमें ‘शिमला मिर्ची’, ‘रूही अफज़ा’ और ‘छलांग’ शामिल हैं।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *