Fri. Apr 26th, 2024
    दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर अभिनीत शो का नाम होगा-"कहाँ हम कहाँ तुम"

    इतने दिनों की अटकलों के बाद, आखिरकार निर्माता संदीप सिकंद ने पुष्टि की कि उनके आगामी शो का नाम “कहाँ हम कहाँ तुम” होगा जिसमे दीपिका कक्कड़ और करण वी ग्रोवर अहम किरदार निभा रहे हैं।

    दोनों अभिनेता फ़िलहाल अपने शो के लिए तैयारी कर रहे हैं। निर्माता संदीप ने खुद इस खबर की पुष्टि सोशल मीडिया के जरिये दी।
    kahan hum kahan tum

    उन्होंने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि शो का नाम “कहाँ हम कहाँ तुम” होगा। दिलचस्प बात ये है कि बिग बॉस 12 फेम रोमिल चौधरी भी शो में एक अहम किरदार निभा रहे हैं। संदीप ने बाकि कास्ट का भी खुलासा किया।

    निर्माता ने मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया को गेस्ट अपीयरेंस के लिए साइन किया है। उन्होंने सेट से एक तस्वीर साझा की है जिसमे यह है मोहब्बतें अभिनेत्री भी दिखाई दे रही हैं। संदीप ने उन्हें धन्यवाद करते हुए कहा कि ये दिन उनके लिए हमेशा खास रहेगा। उन्होंने कैप्शन दिया-“बहुत बहुत खास दिन और शूट है आज। धन्यवाद दिव्यांका।”

    divyanka

    मुंबई मिरर की खबर के अनुसार, सैफ ने शो के लिए एक मोनोलोग शूट करके छोटे परदे पर अपना डेब्यू कर दिया है। सैफ ने मुंबई में शो की शूटिंग की और उन्होंने महिला मुख्य किरदार के लिए वोइसओवर भी दिया था। शूट चार-पांच घंटे तक चला था।

    दीपिका को टीवी सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ से लोकप्रियता मिली थी और फिर ‘बिग बॉस 12’ जीतकर वह और मशहूर हो गयी। वही दूसरी तरफ, करण पहले से ही टीवी का जाना माना चहरा हैं और आखिरी बार टीवी शो ‘बहु हमारी रजनीकांत’ में नज़र आये थे। वह इन दिनों डिजिटल शो में सक्रीय हैं।

     

     

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *